[ PDF ] अनेक शब्दों के लिए एक शब्द Download

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द देश के विभिन्न Exams में हिंदी व्याकरण के अंतर्गत पूछे जाते हैं. आप कोई भी Exams क्यों न दे रहे हों और अगर उसमें हिंदी के प्रश्न पूछे जाते हों तो अनेक शब्द के लिए एक शब्द के Questions आप जरूर पाएंगे. Start करने से पहले इसका संक्षिप्त में परिभाषा पढ़ लेते हैं.

 

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द का अर्थ होता है कि व्यक्ति अपने विचार या भाव को कम-से-कम शब्दों में प्रकट/व्यक्त कर सके. अच्छे लेखक या वक्ता को शब्दों का ज्ञान होता है, जो इन शब्दों का प्रयोग करके वाक्यांश को प्रभावशाली और रोचक बना देते हैं. अनेकार्थी शब्द से हम कुछ बड़े वाक्यों को संक्षेप में वर्णित कर सकते हैं.

 

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द – One Liner Questions  

1. जिसका कोई शत्रु न हो उसे हम क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ अजातशत्रु

 

2. जो दिखाई न दे सके उसे क्या कहते हैं ?

Ans ➺ अदृश्य

 

3. जिसका जन्म न हो  उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ अजन्मा

 

4. जिसके बराबर दूसरा न हो उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ अनुपम

 

5. जो बूढ़ा न हो उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ अजर

 

6. कभी न मरनेवाला क्या कहलाता है ? 

Ans ➺ अमर

 

7. जो पढ़ा -लिखा न हो  उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ अपढ़ ,अनपढ़

 

8. जिसका कोई संतान न हो उसे क्या कहते हैं ?

Ans ➺ निसंतान

 

9. जो उदार न हो उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ अनुदार

 

10. जिसमें धैर्य न हो उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ अधीर

 

11. जिसमें सहन शक्ति हो उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ सहिष्णु

 

12. जिस पर विश्वास न किया जाय उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ अविश्वनीय

 

13. जिसकी थाह न हो उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ अथाह

 

14. जो दूर का सोचता हो क्या कहलाता है ?

Ans ➺ दूरदर्शी

 

15. जो उच्च कुल में उत्पन्न हुआ हो उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ कुलीन

 

16. जिसकी सब जगह बदनामी हो उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ कुख्यात

 

17. जो दूसरों पर अत्याचार करे उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ अत्याचारी

 

18. जिसके पास कुछ भी न हो उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ अकिंचन

 

19. दुसरे देश से अपने देश में समान आना क्या कहलाता है ? 

Ans ➺ आयात

 

20. अपने देश से दुसरे देश में सामानों का जाना क्या कहलाता है ? 

Ans ➺ निर्यात

 

21. जो कभी नष्ट न हो उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ अनश्वर

 

22. जिसे कोई जीत न सके उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ अजेय

 

23. अपनी हत्या स्वयं करना उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ आत्महत्या

 

24. जिसे दंड का भय न हो उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ उदंड

 

25. जिस भूमि पर कुछ न उग सके उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ ऊसर

 

26. जनता में प्रचलित सुनी – सुनाई बात उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ किंवदंती

 

27. जो क्षमा के योग्य हो उसे हम क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ क्षम्य

 

28. शीघ्र नष्ट होने वाला  हो उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ क्षणभंगुर

 

29. कुछ दिनों तक बने रहना वाला उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ टिकाऊ

 

30. पति-पत्नी का जोड़ा क्या कहलाता है ? 

Ans ➺ दम्पति

 

31. कम बोलने वाले को क्या कहते हैं ?

Ans ➺ मितभाषी

 

32. जो बहुत अधिक बोलता हो उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ वाचाल

 

33. जिस स्त्री का पति जीवित हो उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ सधवा

 

34. जिसमें रस हो उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ सरस

 

35. जिसमें रस न हो उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ नीरस

 

36. जो जानने की इच्छा रखता हो , क्या कहलाता है ? 

Ans ➺ जिज्ञासु

 

37. सप्ताह में एक बार होना क्या कहलाता है ? 

Ans ➺ साप्ताहिक

 

38. साहित्य से सम्बन्ध रखने वाला को क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ साहित्यिक

 

39. भलाई चाहने वाला को क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ हितैषी

 

40. दूसरों की बातों में दखल देना को क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ हस्तक्षेप

 

42. दिल से होने वाला को क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ हार्दिक

 

42. जिसमें दया न हो उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ निर्दय 

 

43. जो सब जगह व्याप्त हो उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ सर्वव्यापक

 

44. मांस खाने वाले को क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ मांसाहारी

 

45. जिसके आने की तिथि न निर्धारित हो उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ अतिथि

 

46. जिसके ह्रदय में दया हो उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ दयावान

 

47. जो चित्र बनाता हो उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ चित्रकार

 

48. विद्या की चाह रखने वाले को क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ विद्यार्थी

 

49. हमेशा सत्य बोलने वाले को क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ सत्यवादी

 

50. जो देखने योग्य हो क्या कहलाता है ?  

Ans ➺ दर्शनीय

 

51. जो धन का दुरुपयोग करता हो उसे क्या कहते हैं ?  

Ans ➺ अपव्ययी

 

52. जहाँ पहुँचा न जा सके उसे हम  क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ अगम्य

 

53. जिसे जीता न जा सके उसे हम क्या कहते हैं ?

Ans ➺ अजेय

 

54. जिसका अंत न हो क्या कहलाता है ?  

Ans ➺ अनन्त

 

55. अवसर के अनुसार बदल जाने वाले को क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ अवसरवादी

 

56. जो कानून के विरुद्ध हो उसे हम क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ अवैध

 

57. कम जानने वाले को क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ अल्पज्ञ

 

58. जो कुछ न करता हो उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ अकर्मण्य

 

59. जो दिखाई न दे उसे हम क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ अदृश्य

 

60. जिसका मूल्य न आँका जा सके उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ अमूल्य

 

61. दूसरे के पीछे चलने वाले को क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ अनुचर

 

62. जिसका कोई स्वामी न हो उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ अनाथ

 

63. जिसे क्षमा न किया जा सके उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ अक्षम्य

 

64. जिसका इलाज न हो सके उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ असाध्य

 

65. जिसका विश्वास न किया जा सके उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ अविश्वसनीय

 

66. जिस पर अभियोग लगाया गया हो उसे हम क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ अभियुक्त

 

67. जिसमें शक्ति न हो उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ अशक्त

 

68. जो पहले न पढ़ा हो उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ अपठित

 

69. जिसकी कोई उपमा न हो उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ अनुपम

 

70. जो नष्ट न होने वाला हो उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ अविनाशी

 

71. जो आँखों के सामने न हो उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ अप्रत्यक्ष

 

72. जिसका पार न पाया जाए उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ अपार

 

73. जो परिचित न हो उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ अपरिचित

 

74. जहाँ जाना संभव न हो उसे हम क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ अगम

 

75. जनता द्वारा चलाया जाने वाला राज को क्या कहते हैं ?

Ans ➺ जनतंत्र

 

76. जल में रहने वाला उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ जलचर

 

77. जो जन्म से अँधा हो उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ जन्मांध

 

78. दर्द से भरा हुआ उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ दर्दनाक

 

79. वह पहाड़ जिससे आग निकलती हो उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ ज्वालामुखी

 

80. जो किसी का पक्ष न ले उसे हम क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ तटस्थ

 

81. जिसकी तीन भुजाएँ हो उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ त्रिभुज

 

82. तीनों लोकों का स्वामी को क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ त्रिलोकी

 

83. जो पुत्र गोद लिया हो उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ दत्तक

 

84. बुरे आचरण वाले को क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ दुराचारी

 

85. जो अपनी जगह से न डिगे उसे हम क्या कहते हैं ?

Ans ➺ अडिग 

 

86. जो दो भाषाएँ जानता हो उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ दुभाषिया

 

87. जिसकी आयु बड़ी लम्बी हो उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ दीर्घायु

 

88. प्रतिदिन होने वाला को क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ प्रतिदिन

 

89. बुरे चरित्र वाले को क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ दुश्चरित्र

 

90. जिसमे दया हो उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ दयालु

 

91. जो कठिनाई से प्राप्त हो उसे हम क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ दुर्लभ

 

92. जहाँ पहुँचना कठिन हो उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ दुर्गम

 

93. जो धर्म का काम करे उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ धर्मात्मा

 

94. जिसका कोई अर्थ न हो उसे क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ निरर्थक

 

95. जिसके मन में कोई कपट न हो उसे क्या कहते हैं ?

Ans ➺ निष्कपट

 

96. जो अभी – अभी पैदा हुआ हो उसे हम क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ नवजात

 

97. जो देखने योग्य न हो उसे हम क्या कहते हैं ?

Ans ➺ अदर्शनीय 

 

98. जिसे दबाया न जा सके उसे हम क्या कहते हैं ?

Ans ➺ अदम्य 

 

99. जिसकी तुलना न की जा सके उसे हम क्या कहते हैं ?

Ans ➺ अतुलनीय 

 

100. किसी बात या कथन को बढ़ा – चढ़ा कर कहना को हम क्या कहते हैं ?

Ans ➺ अतिश्योक्ति  

 

101. जिसकी उपमा न दी जा सके उसे हम क्या कहते है ?

Ans ➺ अनुपम 

 

102. जो पहले  पढ़ा न गया हो उसे हम क्या कहते है ?

Ans ➺ अपठित 

 

103. किसी पक्ष का समर्थन करने वाला उसे हम क्या कहते है ?

Ans ➺ अधिवक्ता 

 

104. जो पहले न देखा  गया हो उसे हम क्या कहते है ?

Ans ➺ अदृष्टपूर्व 

 

105. नीचे की ओर मुख किये हुए उसे हम क्या कहते है ?

Ans ➺ अधोमुख 

 

106. बिना पलक गिराये हुए उसे हम क्या कहते है ?

Ans ➺ अनिमेष 

 

107. जिसका अनुभव किया गया हो उसे हम क्या कहते है ?

Ans ➺ अनुभूत 

 

108. जिसका मन किसी दूसरी ओर हो उसे हम क्या कहते है ?

Ans ➺ अनमना 

 

109. विधानमंडल द्वारा पारित या स्वीकृत नियम उसे हम क्या कहते है ?

Ans ➺ अधिनियम 

 

110. चार मुखों वाला को क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ चतुरानन

 

111. दूसरों के दोष को खोजने वाला को क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ छिद्रान्वेसी

 

112. छात्रों के रहने का स्थान को क्या कहते हैं ? 

Ans ➺ छात्रवास

Download PDF

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द – MCQ

1. जो पहले कभी न हुआ हो, उसे क्या कहते हैं  ?

A. अदभुत

B. अभूतपूर्व

C. अपूर्व

D. अनुपम 

Ans ➺ B

 

2. जो कहा न जा सके उसे क्या कहते हैं ?

A. अकथनीय

B. अक्षम्य

C. अजर

D. अगम्य 

Ans ➺ A

 

3. समय की दृष्टि के अनुकूल को क्या कहते हैं ?

A. अनुकूल

B. समानुकूल

C. प्रतिकूल

D. समयानुकूल 

Ans ➺ D

 

4. जो सब कुछ जनता है, उसे क्या कहते हैं ?

A. अज्ञ

B. सर्वज्ञ

C. विशेषज्ञ

D. कृतज्ञ 

Ans ➺ B

 

5. जिसकी गर्दन सुन्दर हो, उसे क्या कहते हैं ?

A. सुदर्शन

B. सुगत

C. सुगर्दन

D. सुग्रीव 

Ans ➺ D

 

6. लौकिक शब्द के लिए निम्नलिखित में से कौन – सा सही है ?

A. पकड़ लिया गया

B. एक समान दिखने वाला

C. लौकी से बना

D. जो इस लोक की बात हो 

Ans ➺ D

 

7.  पुरुष एवं स्त्री का जोड़ा  क्या कहलाता है ?

A. पति -पत्नी

B. युग्म

C. युगल

D. दम्पती

Ans ➺ D

 

8. विधान मंडल द्वारा पारित या स्वीकृत विधि को हम क्या कहते हैं ?

A. अधिनियम

B. नियम

C. विनियम

D. अध्यादेश 

Ans ➺ A

 

9. कार्य को नए ढंग से करने की पद्धति को हम क्या कहते हैं ?

A. पारस्परिक

B. नवागतरूप

C. नवीनीकरण 

D.आधुनिकीकरण 

Ans ➺ C

 

10. निश्चित समय के भीतर पत्र का उतर न प्राप्त होने की दशा में अनुबोधक के रूप में भेजा जानेवाला पत्र क्या कहलाता है ?

A. प्रतिवेदन

B. ज्ञापन

C. परिपत्र

D. अनुस्मारक 

Ans ➺ D

 

11. जिसके देश के साथ विश्वासघात किया हो, उसे क्या कहते हैं ?

A. बागी

B. विश्वासघाती

C. देशद्रोही

D. विद्रोही 

Ans ➺ C

 

12. जंगल में लगने वाली आग को क्या कहते हैं ?

A. जठरानल

B. दावानल

C. बड़वानल

D. कामानल

Ans ➺ B

 

13. वह स्त्री जिसकी कोई संतान न हो, उसे क्या कहते हैं ?

A. कुलटा

B. बाँझ

C. अप्रसूता

D. विधवा 

Ans ➺ B

 

14. रसास्वादन शब्द के लिए निम्नलिखित में से कौन – सा सही है ?

A. किसी रास से भरा होना

B. किसी विषय में मस्त रहना

C. किसी रस का उपभोग करना

D. किसी बात में रूचि लेना 

Ans ➺ C

 

15. वर्णनातीत शब्द के लिए निम्नलिखित में से कौन – सा सही है ?

A. अतीत का वर्णन

B. अच्छा वर्णन

C. छिपा वर्णन

D. वर्णन से परे 

Ans ➺ D

 

16. पत्र या प्रश्नादि के उतर की अपेक्षा करने वाला क्या कहलाता है ?

A. उत्तरीय

B. उत्तरायणी

C. उत्तराधिकारी

D. उत्तरापेक्ष

Ans ➺ D

 

17. जिसके समान दूसरा न हो, उसे हम क्या कहते हैं ?

A. अलौकिक

B. स्वर्गिक

C. अप्रतिभा

D. अप्रतिम 

Ans ➺ D

 

18. जहाँ पहुँचा न जा सके, उसे हम क्या कहते हैं ?

A. दुर्गम

B. अधिगम

C. अगम

D. सुगम 

Ans ➺ C

 

19. जो बहुत बातें करता हो, उसे हम क्या कहते हैं ?

A. बधिर

B. बहुज्ञ

C. वचनीय

D. बहुभाषी 

Ans ➺ D

 

20. अतिवृष्टि शब्द के लिए निम्नलिखित में से कौन – सा सही है ?

A. अत्यधिक विचार करना

B. अत्यधिक वर्षा होना

C. अत्यधिक सूखा पड़ना

D. अत्यधिक संतुष्ट होना 

Ans ➺ B

 

21. अनुमति शब्द के लिए निम्नलिखित में से कौन – सा सही है ?

A. किसी कार्य की आज्ञा देना

B. किसी कार्य के लिए निर्देश देना

C. किसी कार्य के लिए आदेश देना

D. किसी कार्य के लिए सहमति देना 

Ans ➺ D

 

22. अन्योन्याश्रित शब्द के लिए निम्नलिखित में से कौन – सा सही है ?

A. किसी पर आश्रित होना

B. किसी पर आश्रित न होना

C. एक – दूसरे पर आश्रित होना

D. किसी को आश्रित बना देना 

Ans ➺ C

 

23. जो दूसरों के सहारे जीवित रहे उसे हम क्या कहते हैं ?

A . परावलम्बी

B. पराश्रित

C. परोपजीवी

D. पराधीन 

Ans ➺ C

 

24. किसी के प्रति उदारता एवं कृपापूर्वक किया जानेवाला व्यवहार क्या कहलाता है ?

A. विग्रह

B. निग्रह

C. अवग्रह

D. अनुग्रह 

Ans ➺ D

 

25. दो पर्वतों के बीच की भूमि को क्या कहा जाता है ?

A. उपत्यका

B. घाटी

C. द्रोण

D. बेसिन 

Ans ➺ A

ये Notes भी अभी पढ़े : – 
1. Polity Notes 
2. History Notes 

 

Download PDF 

 

Conclusion : – वैसे तो पढ़ना शुरू करे तो अनेक शब्द के लिए एक शब्द बहुत मिल जायेंगे आपको।  पर हमेशा फोकस होना चाहिए।  Syllabus के अंदर ही रहकर पढ़े।  Previous Year के सारे Questions सॉल्व कर लें।  मैंने यहाँ पर जितने भी अनेक शब्द के लिए एक शब्द लिखा है वो सरे Previous Year में पूछे गए हैं। 

5/5 - (1 vote)

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!