बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान | Bandipur Rashtriya Udyan

बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान ( Bandipur Rashtriya Udyan ) कर्नाटक में स्थित है। बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान को प्रोजेक्ट टाइगर 1973 के तहत 1974 में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था। बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान के उत्तर में खादिम नदी और दक्षिण में मोयार नदी से घिरा हुआ है।

 

भारत के मध्य प्रदेश में स्थित पेंच टाइगर रिजर्व के बाद बाघों का सबसे अधिक आबादी वाला टाइगर रिजर्व बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान है। बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान देश का सबसे घनी जैव विविधता वाले क्षेत्रों में से एक है।

 

बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान दक्षिण भारत में सबसे बड़ा संरक्षित क्षेत्र है। बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान जंगली हाथियों का सबसे बड़ा निवास स्थान है।

 

राष्ट्रीय राजमार्ग 766 बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान से ही होकर गुजरती है। सर्वोच्च न्यायालय ने वन्य जीवों के सुरक्षा के लिए 2009 में यात्रियों को रात्री में यात्रा करने पर रोक लगा दिया था।

 

दक्षिण कर्नाटक के दो जिलों मैसूर और चामराजनगर में फैला हुआ यह टाइगर रिजर्व कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल राज्यों के Tri – Junction पर स्थित है।

 

बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान की विशेषता :-
बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान में बाघ, हाथी, तेंदुआ, सांभर, चीतल, माउस हिरण, चार सींग वाले मृग, सूअर, सियार, पैंथर जैसे जानवर के साथ – साथ जंगल फाउल और हरे कबूतर जैसे पक्षी भी पाए जाते हैं ।

 

मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान से सम्बंधित Previous Year Questions के लिए नीचे Click करें।

Madhya Pradesh Ke Rashtriy Udyan

 

बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान के अन्य तथ्य :-
बांदीपुर राष्ट्रीय रिजर्व के मध्य भाग में कई मौसमी और कुछ बारहमासी जल स्रोतों से घिरा हुआ है जिनमें से प्रमुख मोयार नदी है, जो पायकार के पास नीलगिरि पर्वत श्रंखला से निकलती है।

 

बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान नेशनल पार्क की सबसे ऊँची चोटी हिमावद गोपालस्वामी बेट्टा है। इसी चोटी पर बना भगवान वेणुगोपाल स्वामी का मंदिर बना हुआ है, जो पुरे वर्ष बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है।

 

बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न ( FAQ ) :-
1. बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान किस लिए प्रसिद्ध है ?
Ans – बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान बाघों के लिए प्रसिद्ध है।

 

2. बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान भारत में कहाँ स्थित है ?
Ans – बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान भारत के कर्नाटक में स्थित है।

 

3. बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान में कितने हाथी हैं ?
Ans – बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान में 3000 से अधिक एशियाई हाथी हैं।

 

4. बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान में कौन सा जानवर प्रसिद्ध है ?
Ans – बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान में बाघ, तेंदुआ, हाथी , गौर, भालू, सांबर और पैंथर जैसे जानवर प्रसिद्ध हैं।

 

5. कर्नाटक में कौन – कौन से राष्ट्रीय उद्यान हैं ?
Ans – कर्नाटक के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान हैं – बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान, बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान, नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान, अंशी राष्ट्रीय उद्यान, कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान, मुदुमलाई नेशनल पार्क

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!