बिहार के प्रमुख ऑपरेशन

बिहार में अभी तक जितने भी ऑपरेशन हुए हैं उन सबका लिस्ट आपके सामने है। मैंने एक – एक करके बिहार के प्रमुख ऑपरेशन के बारे में उतना ही लिखा है जितना आपके Exam के लिए जरुरत है। इसको याद करना काफी आसान है।

 

1. ऑपरेशन कोबरा:-
यह ऑपरेशन माफिया गिरोह को समाप्त करने के लिए शुरू किया गया था।

 

2. ऑपरेशन प्रहार :-
यह गंभीर आपराधिक घटनाओं में शामिल अभियुक्तों के साथ शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए चलाया गया था। यह ऑपरेशन बिहार पुलिस के द्वारा 2022 में शुरू किया गया था। इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य था बिहार में आपराधिक घटनाओं को कम करना और शराबबंदी को सफल बनाना।

 

3.  ऑपरेशन टॉस्क फोर्स :-
यह ऑपरेशन नक्सलियों के उन्मूलन के लिए चलाया गया था।

 

4. ऑपरेशन उजाला :-
यह ऑपरेशन मुजफ्फरपुर जिले के तात्कालिक कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट राजबाला वर्मा द्वारा नगर के कुख्यात ( बदनामी ) एरिया को ख़त्म करने के लिए चलाया गया था।

 

5. ऑपरेशन ब्लैक पैंथर :-
यह ऑपरेशन पश्चिम चंपारण में फैली दस्यु समस्या ( डाकुओं की बड़ी गिरोह ) को ख़त्म और नक्सलियों के उन्मूलन के लिए चलाया गया था।

 

6. ऑपरेशन जगुआर :-
यह अंग प्रदेश और कोसी अंचल के दियारा में सक्रिय अपराधियों के समाप्त हेतु चलाया गया था।

 

7. ऑपरेशन धनवंतरी :-
यह ऑपरेशन अवैध और नकली औषधियों पर नियंत्रण के लिए चलाया गया था।

 

8. ऑपरेशन मानसून :-
यह ऑपरेशन वर्षा ऋतु में संरक्षित वनों में हो रहे अवैध शिकार को रोकने के मकसद से चलाया गया था।

 

9. ऑपरेशन चाणक्य :-
यह ऑपरेशन बाजार में दैनिक उपयोग की वस्तुओं में की जा रही मिलावट को समाप्त करने के लिए चलाया गया था।

 

10. ऑपरेशन फ्लड :-
यह ऑपरेशन दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने के लिए चलाया गया था।

 

11. ऑपरेशन टोडरमल :-
यह ऑपरेशन राज्य में भूमि सुधार कार्यक्रमों में तीव्रता लाने के लिए और भूमिहीनों को समूचित भूमि वितरण के लिए चलाया गया था।

 

12. ऑपरेशन रोजगार :-
यह सारण जिले में बेरोजगारी की समस्या के समाधान के लिए चलाया गया था।

 

13. ऑपरेशन कॉम्बिग :-
यह दमरिया में हुए भीषण नरसंहार के आरोपियों को पकड़ने के लिए चलाया गया था।

 

14. ऑपरेशन सिद्धार्थ :-
यह ऑपरेशन माओवादी से निपटने के लिए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चलाया गया था।

 

15. ऑपरेशन दशक :-
इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य था राज्य में आर्थिक एवं सामाजिक रूप से दुर्बल वर्ग की दशा सुधारने एवं सामाजिक न्याय प्रदान करने के लिए चलाया गया था।

 

16. ऑपरेशन चारा :-
यह ऑपरेशन CBI के द्वारा चारा घोटाले की जांच कर दोषी अपराधियों को गिरफ़्तार करने के लिए चलाया गगया था।

 

17. ऑपरेशन मुदगल : –
यह अभियान वनों से पत्थरों की तस्करी करने वाले तस्कर माफियाओं के विरुद्ध चलाया गया था।  इस ऑपरेशन की शुरुआत 2002 में मुंगेर जिले में हुआ था।

 

Bihar Notes

 

बिहार के प्रमुख ऑपरेशन

1. ऑपरेशन कोबरा किससे संबंधित है ?

Ans ➺ माफिया गिरोहों के विरुद्ध

 

2. ऑपरेशन टॉस्क फोर्स किससे संबंधित है ?

Ans ➺ नक्सलियों के विरुद्ध

 

3. ऑपरेशन ब्लैक पैंथर किससे संबंधित है ?

Ans ➺ चम्पारण में दस्यु समस्या के समाधान हेतु

 

4. ऑपरेशन जगुआर किससे संबंधित है ?

Ans ➺ कोसी क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध

 

5. ऑपरेशन धनवंतरी किससे संबंधित है ?

Ans ➺ अवैध एवं नकली औषधियों पर नियंत्रण हेतु

 

6. ऑपरेशन मानसून किससे संबंधित है ?

Ans ➺ वर्षा ऋतु में संरक्षित वनों में अवैध शिकार रोकने हेतु

 

7. ऑपरेशन चाणक्य किससे संबंधित है ?

Ans ➺ दैनिक उपभोग की वस्तुओं में मिलावट को रोकने हेतु

 

8. ऑपरेशन फ्लड किससे संबंधित है ?

Ans ➺ दुग्ध उत्पादन बढ़ाने हेतु

 

9. ऑपरेशन टोडरमल किससे संबंधित है ?

Ans ➺ भूमि सुधार कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन हेतु

 

10. ऑपरेशन रोजगार किससे संबंधित है ?

Ans ➺ सारण जिले में बेरोजगारी की समस्या के समाधान हेतु

 

11. ऑपरेशन सिद्धार्थ किससे संबंधित है ?

Ans ➺ नक्सलियों के विरुद्ध

 

12. ऑपरेशन मुद्गल किससे संबंधित है ?

Ans ➺ वनों से तस्करी रोकने हेतु मुंगेर जिले में

 

13. बिहार में ऑपरेशन प्रहार किससे संबंधित है ?

Ans ➺ शराबबंदी कानून

 

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!