Hindi Vyakaran MCQ With Answers : हिंदी व्याकरण के ये सभी प्रश्न जो बार-बार परीक्षा में पूछे जाते हैं.

आज मैं यहां पर देने वाला हूँ – Hindi Vyakaran MCQ With Answers. अगर आप टीचिंग परीक्षा में अच्छे मार्क्स लाना चाहते हैं तो यहाँ पर दिए गए हिंदी व्याकरण के सभी Questions को अपनी कॉपी में नोट कर लें. Hindi Vyakaran के ये सभी Questions एग्जाम में बार-बार पूछे जाते हैं. आप यहां पर दिए गए सभी प्रश्नों अच्छी तरह से रट लें.

 

Hindi Vyakaran MCQ With Answers :- 

1. नमस्ते का सही संधि-विच्छेद क्या होता है ?
A. नम + स्ते
B. नम् + स्ते
C. नमः + स्ते
D. नमः + ते
Ans ➺ D

 

2. निम्नलिखित में से द्वंद्व समास का उदाहरण कौन-सा है ?
A. पीताम्बर
B. नेत्रहीन
C. चौराहा
D. रूपया-पैसा
Ans ➺ D

 

3. अतनु का पर्यायवाची शब्द क्या होगा ?
A. ईश्वर
B. कृष्ण
C. कामदेव
D. वसंत
Ans ➺ C

 

4. शुद्ध वर्तनी कौन-सा है ?
A. अन्वेषण
B. अनवेषण
C. अन्वेशण
D. अन्वेण
Ans ➺ A

 

5. निम्नलिखित में से एक क्रिया-विशेषण कौन-सा है ?
A. वह धीरे से बोलता है।
B. वह काला कुत्ता है।
C. रमेश तेज धावक है।
D. सत्य वाणी सुंदर होती है।
Ans ➺ A

 

6. जिजीविषा शब्द के लिए निम्न में से कौन-सा सही है ?
A. जीवन से मुक्ति की इच्छा
B. जीवन की इच्छा
C. जीविका कमाने की इच्छा
D. किसी चीज को पाने की तीव्र उत्कंठा
Ans ➺ B

 

7. ‘धुंधला’ में कौन-सा प्रत्यय है ?
A. धुं
B. धुंध
C. ला
D. इनमें से कोई नहीं
Ans ➺ C

 

8. दाम लगाना मुहावरे का क्या अर्थ है ?
A. मूल्य आँकना
B. पूरी कीमत देना
C. लागत मात्र देना
D. मोल – भाव करना
Ans ➺ A

 

9. निम्नलिखित में से कौन-सा घोष वर्ण है ?
A. ख
B. च
C. म
D. छ
Ans ➺ C

 

10. कौन-सा शब्द तत्सम है ?
A. शुश्रूषा
B. सुन्नर
C. अपजस
D. अच्छ
Ans ➺ A

 

11. संतोष का संधि-विच्छेद क्या होता है ?
A. सम् + तोष
B. सम + तोष
C. सः + तोष
D. सन् + तोष
Ans ➺ A

 

12. ‘परमेश्वर’ शब्द में कौन-सा समास होता है ?
A. द्विगु
B. कर्मधारय
C. तत्पुरुष
D. अव्ययीभाव
Ans ➺ B

 

13. धरती का पर्यायवाची शब्द क्या होगा ?
A. चंचला
B. विपुला
C. सरसी
D. अचला
Ans ➺ D

 

14. शुद्ध वर्तनी कौन-सा है ?
A. जानहावीं
B. जाहनवी
C. जाह्नवी
D. जाहनवी
Ans ➺ C

 

15. दिए गए विकल्पों में से संज्ञा-विशेषण जोड़ी में कौन-सा सही नहीं है ?
A. विष-विषैला
B. पिता-पैतृक
C. उन्नति-उन्नत
D. प्रांत-प्रांतिक
Ans ➺ D

 

16. पार्थिव शब्द के लिए निम्न में से कौन-सा सही है ?
A. जिसका सम्बन्ध मनुष्यों से हो
B. जिसका सम्बन्ध पृथ्वी से हो
C. जिसका सम्बन्ध ईश्वर से हो
D. जिसका सम्बन्ध प्रथा से हो
Ans ➺ B

 

17. किस शब्द में उपसर्ग नहीं है ?
A. अपवाद
B. पराजय
C. प्रभाव
D. ओढ़ना
Ans ➺ D

 

18. छक्के छुड़ाना मुहावरे का क्या अर्थ है ?
A. क्रिकेट के खेल का एक नियम
B. हराना
C. घायल करना
D. परेशान करना
Ans ➺ B

 

19. निम्नलिखित में ओष्ठ ध्वनि कौन-सा है ?
A. ल
B. र
C. स
D. फ
Ans ➺ D

 

20. इनमें से कौन-सा शब्द तद्भव है ?
A. मधुप
B. मधुकर
C. भ्रमर
D. भँवरा
Ans ➺ D

 

21. उज्ज्वल का सही संधि-विच्छेद क्या होता है ?
A. उत् + जबल
B. उत् + ज्वल
C. उत + जल
D. उत + ज्वल
Ans ➺ B

 

22. ‘विद्यार्थी’ शब्द में कौन-सा समास होता है ?
A. तत्पुरुष
B. कर्मधारय
C. बहुव्रीहि
D. द्विगु
Ans ➺ A

 

23. विनायक का पर्यायवाची शब्द क्या होगा ?
A. सुर
B. पुत्र
C. शत्रु
D. गणेश
Ans ➺ D

 

24. इनमें से शुद्ध वर्तनी कौन-सा है ?
A. अधोपतन
B. आधि : पतन
C. अध : पतन
D. आध : पतन
Ans ➺ C

 

25. दिए गए विकल्पों में से ‘निश्चित’ शब्द क्रिया-विशेषण के किस भेद के अंतर्गत आता है ?
A. परिणामवाचक
B. प्रश्नवाचक
C. हेतुबोधक
D. रीतिवाचक
Ans ➺ D

 

Download Free PDF Now

Click & Download Now

 

Conclusion – मुझे विश्वास है कि ऊपर दिए गए Previous Year के सभी Questions आपको अच्छे लगे होंगे। मैंने ऊपर में हिंदी व्याकरण का Handwritten Notes भी दिया है.

5/5 - (1 vote)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!