[Notes] मानव शरीर में हड्डियों की संख्या

मानव शरीर में हड्डियों की संख्या से सम्बंधित जब – जब Exam में Question पूछे जाते हैं Students confuse हो जाते हैं. ऐसे सारे confusion को मैंने यहाँ दूर करने की कोशिश की है.

 

मानव शरीर में हड्डियों की संख्या कितनी है ?
मानव शरीर में कुल हड्डियों की संख्या 206 होती है. लेकिन जैसे – जैसे उम्र बढ़ता है हड्डियों की संख्या घटते जाता है. बच्चा जब जन्म लेता है तो उस समय हड्डियों की संख्या 308 होती है.

 

हड्डियों का घनत्व : –
मनुष्य के शरीर में हड्डियों का घनत्व सबसे अधिक 30 के उम्र में होता है. जैसे – जैसे हमारी उम्र बढ़ते जाती है हमारे शरीर में हड्डियों का घनत्व घटते जाता है. हड्डियों का घनत्व घटने से हड्डियों का टूटने का डर रहता है. हमें कैल्शियम, फास्फोरस और विटामिन डी पर्याप्त मात्रा में लेते रहना चाहिए.

 

मानव शरीर की सबसे छोटी हड्डी कान की होती है जिसे स्टेपीज कहा जाता है. मानव शरीर की सबसे बड़ी और मजबूत हड्डी जांघ ( थाई ) की होती है जिसे फीमर कहा जाता है. यह हड्डी मानव शरीर के कूल्हे से घुटने तक फैली होती है. मानव शरीर के हाथ में हड्डियों की संख्या 27 होती है तथा पैरों में हड्डियों की संख्या 26 होती है.

 

मानव शरीर के हड्डियों से सम्बंधित Important Fact :-
1. मनुष्य के चेहरे में 14 हड्डियां पाई जाती है. उसके बाद शरीर की हड्डियों का बढ़ना बंद हो जाता है.

 

2. मानव शरीर के हड्डियों के अंदर बोन मैरो पाया जाता है. अर्थात जहां हड्डियों में खून का निर्माण होता है.

 

3. मानव शरीर में करोटि हड्डियों की संख्या 8 होती है.

 

4. मानव शरीर की हड्डियों का घनत्व ( Density ) 30 वर्ष की उम्र तक बढ़ती है.

 

5. हड्डियों का मुख्य कार्य शरीर को सुरक्षा देना तथा उसे खड़ा होने में सहायता प्रदान करना है.

 

6. मानव शरीर में 1% कैल्शियम खून तथा मांसपेशियां में पाया जाता है जबकि 99% कैल्शियम हड्डियों और दांतों में पाया जाता है.

 

मानव शरीर में हड्डियों से संबंधित FAQ :-
1. मनुष्य की खोपड़ी में कितनी हड्डियां होती हैं ?
Ans ➺ मनुष्य की खोपड़ी में कुल 22 हड्डियां होती है. खोपड़ी की हड्डियों का मुख्य काम मस्तिष्क को सुरक्षा प्रदान करना होता है.

 

2. 20 वर्ष की आयु में मानव शरीर में हड्डियों की संख्या कितनी होती है ?
Ans ➺ 20 वर्ष की आयु में मानव शरीर में हड्डियों की संख्या 206 होती है.

 

3. मानव शरीर की सबसे सुंदर हड्डी कौन सी है ?
Ans ➺ क्लाविकल हड्डी मानव शरीर की सबसे सुन्दर हड्डी होती है. जिसे कॉलरबोन भी कहा जाता है. यह हड्डी मानव शरीर के छाती के ऊपरी हिस्सा में स्थित होती है. जिसके कारण यह बाहर दिखाई देती है.

 

4. शरीर की सबसे बड़ी हड्डी का क्या नाम है ?
Ans ➺ मानव शरीर की सबसे बड़ी हड्डी जांघ की हड्डी होती है जिसे फीमर ( थाई का हड्डी ) कहा जाता है. फीमर की लम्बाई एक सामान्य लंबाई वाले व्यक्ति में 19 इंच होता है.

 

5. मानव शरीर की सबसे छोटी हड्डी कौन – सी होती है ?
Ans ➺ मानव शरीर की सबसे छोटी हड्डी स्टेपीज है जो कान में पाई जाती है. 

 

6. मानव शरीर के सबसे हल्की हड्डी कौन – सी होती है ?
Ans ➺ कान की हड्डी मानव शरीर के सबसे हल्की हड्डी होती है.

 

7. मानव शरीर के सबसे कमजोर हड्डी कौन – सी होती है ?
Ans ➺ मानव शरीर की सबसे कमजोर हड्डी हंसली की होती है. इस हंसली की आकृति त्रिकोणीय और गोल होती है. हंसली को कॉलरबोन के नाम से भी जाना जाता है. यह हड्डी कंधे में क्षैतिज रूप से स्थित होती है.

 

8. मानव शरीर के कौन से अंग में हड्डी नहीं होती है ?
Ans ➺ मानव शरीर का जीभ एक ऐसा अंग है जिसमें एक भी हड्डी नहीं होती है.

 

9. स्वस्थ हड्डी के लिए कौन – सी विटामिन और मिनरल की जरुरत होती है ?
Ans ➺ स्वस्थ हड्डी के लिए विटामिन D और कैल्शियम की जरूरत होती है.

 

Science Notes And Study Material – Download 

 

Conclusion ( निष्कर्ष ) :- हड्डियों का मुख्य कार्य शरीर को सुरक्षा देना तथा उसे खड़ा होने में सहायता प्रदान करना है. मानव शरीर में हड्डियों की संख्या के बारे पढ़ने के बाद आपको Exam में इससे सम्बंधित कोई भी Question नहीं छूटेगा.

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!