असहयोग आंदोलन के क्या कारण थे | Asahyog Andolan Ke Karan

असहयोग आंदोलन के क्या – क्या कारण थे ( Asahyog Andolan Ke Karan ) :-
असहयोग आंदोलन के 6 प्रमुख कारण थे – रॉलेक्ट एक्ट, जालियांवाला बाग हत्याकाण्ड, खिलाफत आंदोलन, विदेशी घटनाओं की प्रतिक्रिया, स्वराज की प्राप्ति करना, प्रथम विश्व युद्ध के बाद आर्थिक संकट।

 

यदि इस आंदोलन के कारणों पर प्रकाश डाला जाए तो तात्कालिक रूप से दो मुख्य कारण थे : –
1. रॉलेट एक्ट – रॉलेट एक्ट अंग्रेजो के द्वारा चलाया गया एक कानून था। इसमें ब्रिटिश सरकार ने अपने प्रशासन को किसी भी भारतीय को शक के आधार पर गिरफ़्तार करने का अधिकार दे दिया था। इस तरह से रॉलेट एक्ट असहयोग आंदोलन का एक कारण बन गया।

 

अर्थात कोई भारतीय अपराध किया है या नहीं किया है केवल उसे शक के आधार पर गिरफ़्तार कर लिया जाता था। उसे अपने सफाई में कहने का मौका भी नहीं दिया जाता था। इसलिए रॉलेक्ट एक्ट को काला कानून भी कहा जाता है।

 

2. जालियांवाला बाग हत्याकाण्ड कांड 13 अप्रैल 1919 को शुरू हुआ था। स्थानीय लोग जलियावाला बाग में एक सभा में शामिल हुए थे। यह सभा चारदीवारी के अंदर हो रही थी। अंग्रेज सरकर को लगा इस सभा में उनके विरुद्ध षड्यंत्र रचे जा रहे थे।

 

ब्रिटिश सरकार ने काफी संख्या में अपने सैनिको को वहां भेजा। और सैनिक उस सभा में बिना कुछ किसी के जान की परवाह किये गोलियां चलने लगे। जलियावाला बाग सभी दिशाओं से घिरा हुआ था।

निहत्थे भारतियों के पास वहां से बच कर निकलने का कोई भी जगह नहीं दिखा। कुछ लोग अपनी जान बचने के लिए कुंवां में कूद गए। सैनिकों ने बच्चे , बूढ़े, औरतें किसी की भी परवाह नहीं किया। इस वजह से जालियांवाला बाग हत्याकाण्ड कांड असहयोग आंदोलन का कारण बन गया।

 

मौलिक अधिकार के Previous Year Questions के लिए नीचे क्लिक करें।

6 Maulik Adhikaar

 

असहयोग आंदोलन के अन्य कारण : –
लेकिन इन दोनों कारणों के अलावा इस आंदोलन के पीछे और कई कारन थे। जैसे – खिलाफत आंदोलन, आर्थिक, सामाजिक कारण। प्रथम विश्व युद्ध के परिणामस्वरूप बढ़ती हुई मंहगाई, आवश्यक वस्तुओं पर्याप्त मात्रा में लोगों तक पूर्ति न होना, लोगों पर बढ़ती हुई कई प्रकार के करे तथा बेरोजगारी की समस्या।

इसके आलावा 1919 में ब्रिटिश सरकार के द्वारा भारत में उत्तरदायी शासन हेतु पारित किया गया अधिनियम, जो लोगों के अपेक्षा के अनुरूप नहीं था।

 

असहयोग आंदोलन से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न ( FAQ ) :-
1. असहयोग आंदोलन कब हुआ था ?
Ans – असहयोग आंदोलन 1920 में हुआ था।

 

2. प्रथम असहयोग आंदोलन कब हुआ था ?

Ans – प्रथम असहयोग आंदोलन 1 अगस्त 1920 में औपचारिक रूप से शुरू हुआ था।

 

3. असहयोग आंदोलन का नेतृत्व किसने किया था ?
Ans – महात्मा गाँधी

 

4. असहयोग आंदोलन कब समाप्त हुआ था ?
Ans – 12 फरवरी, 1922

 

5. असहयोग आंदोलन कहाँ से शुरू हुआ था ?
Ans – इलाहाबाद से

 

6. असहयोग आंदोलन का मुख्य उद्देश्य क्या था ?
Ans – इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य गांधीजी के नेतृत्व में अंग्रेजों द्वारा किये गए अत्याचार के खिलाफ सत्याग्रह था। यह आंदोलन अहिंसात्मक तरीके से अंग्रेजों द्वारा बनाये गए कानून और एक्ट का विरोध करना था।

 

 

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!