5 महासागरों का नाम | 5 Oceans Name In Hindi

अगर आप खोज रहे हैं 5 महासागरों का नाम ( 5 Oceans Name In Hindi ) तो मैं आपको सिर्फ नाम ही नहीं बल्कि उन सभी के बारे में जानकारी भी दूंगा। उनके नाम हैं प्रशांत महासागर , अटलांटिक महासागर , हिन्द महासागर , दक्षिण ध्रुवीय महासागर और आर्कटिक महासागर।

 

महासागर जल मंडल का प्रमुख भाग है। महासागर खारे पानी का सबसे बड़ा क्षेत्र है। दुनिया के 71 प्रतिशत भाग में जल है।

 

1. प्रशांत महासागर ( Pacific Ocean ) – प्रशांत महासागर दुनिया का सबसे बड़ा और गहरा महासागर है। इस महासागर की आकृति त्रिभुजाकार है। इस महासागर में 25 हजार से भी ज्यादा टापू हैं। धरती की सबसे गहरी जगह मरीना ट्रेंच भी इसी महासागर में स्थित है।

 

2. अटलांटिक महासागर ( Atlantic Ocean ) – अटलांटिक महासागर दुनिया का दूसरा बड़ा महासागर है। कहा जाता है कि सभी महासागरों में से सबसे खारा पानी अटलांटिक महासागर का ही है।

 

3. हिंद महासागर ( Indian Ocean ) – हिंद महासागर दुनिया का तीसरा बड़ा गहरा महासागर है। इस महासागर का नाम अपने देश इंडिया के नाम पर रखा गया है। इस महासागर में भारत के अधिकांश नदियां आकर विलीन हो जाती है जैसे – गंगा, कावेरी, नर्मदा, कृष्णा आदि।

 

4. दक्षिण ध्रुवीय महासागर ( Southern Ocean ) – दक्षिण ध्रुवीय महासागर दुनिया का चौथा महासागर है। इस महासागर का बहुत बड़ा हिस्सा आज भी बर्फ से ढका हुआ है। यह पृथ्वी के दक्षिणी भाग में स्थित है।

 

5. आर्कटिक महासागर ( Arctic Ocean ) – आर्कटिक महासागर दुनिया का सबसे छोटा महासागर है। यह सभी महासागरों में से सबसे ठंडा है।

 

मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान से सम्बंधित Previous Year Questions के लिए नीचे Click करें।

Madhya Pradesh Ke Rashtriy Udyan

 

महासागर से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न ( FAQ ) :-
1. विश्व में कुल कितने महासागर है ?
Ans – विश्व में कुल 5 महासागर है

 

2. विश्व का सबसे बड़ा तथा सबसे गहरा महासागर कौन सा है ?
Ans – प्रशांत महासागर

 

3. दुनिया का सबसे छोटा महासागर कौन सा है ?
Ans – दुनिया का सबसे छोटा आर्कटिक महासागर है।

 

4. भारत का सबसे बड़ा महासागर कौन सा है ?
Ans – हिंद महासागर भारत का सबसे बड़ा महासागर है ?

 

5. पृथ्वी पर कुल कितने महासागर हैं ?
Ans – पृथ्वी पर कुल पांच महासागर हैं।

 

 

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!