छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय उद्यान | Chhattisgarh Ke Rashtriy Udyan

छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय उद्यान ( Chhattisgarh Ke Rashtriy Udyan ) – छत्तीसगढ़ में तीन राष्ट्रीय उद्यान हैं – इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान ( Indravati National Park ), गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान ( Guru Ghasidas National Park ), कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान ( Kanger Valley National Park )।

 

इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान ( Indravati National Park ) – इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़ का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान है। यह बीजापुर में स्थित है। इसकी स्थापना 1978 में हुआ था। इस उद्यान के प्रमुख जीव बाघ है।

 

छत्तीसगढ़ का एकमात्र कुटरू गेग सेंचुरी ( बीजापुर ) इसी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित है। इस राष्ट्रीय उद्यान के मध्य में इंद्रावती नदी बहती है।

 

छत्तीसगढ़ राज्य का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान है जिसे प्रोजेक्ट टाईगर घोषित किया गया था। राज्य सरकार ने यहां 2009 में टाइगर रिजर्व लागू किया था।

 

गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान ( Guru Ghasidas National Park ) – गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना छत्तीसगढ़ के कोरिया व सूरजपुर में स्थित है। इसकी स्थापना 1981 में हुआ था।

 

गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान का पुराना नाम संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान है। इस उद्यान के प्रमुख जीव नीलगाय, बाघ, तेंदुआ, सांभर आदि है। यह क्षेत्रफल की दृष्टि से छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है।

 

नर्मदा बचाओ आंदोलन से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नीचे Click करें।

Narmada Bachao Andolan Kis Se Sambandhit Hai

 

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान ( Kanger Valley National Park ) – कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़ के बस्तर में स्थित है। इसकी स्थापना 22 जुलाई 1982 में हुआ था। इस राष्टीय उद्यान के प्रमुख जीव पहाड़ी मैना एवं उड़न गिलहरी है।

 

यह छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान है। 1982 में इसे एशिया का पहला बायोस्फीयर घोषित किया गया था। कांगेर घाटी के बीचों बीच कांगेर नदी बहती है इसी कारण से इसका नाम कांगेर घाटी पड़ा। कांगेर घाटी में उड़न गिलहरी एवं रिसस बन्दर पाए जाते हैं।

 

छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय उद्यान से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न ( FAQ ) :-
1. छत्तीसगढ़ राज्य में कुल कितने राष्ट्रीय उद्यान है ?
Ans – छत्तीसगढ़ राज्य में कुल 3 राष्ट्रीय उद्यान है।

 

2. छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है ?
Ans – छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान गुरू घासीदास है।

 

3. छत्तीसगढ़ का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है ?
Ans – छत्तीसगढ़ का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान कांगेर घाटी है।

 

4. इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान कहां है ?
Ans – इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़ राज्य के बीजापुर ज़िले में स्थित है।

 

5. गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान कहां है ?
Ans – गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़ के कोरिया व सूरजपुर जिले में स्थित है।

 

 

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!