प्रोजेक्ट टाइगर कब शुरू हुआ था | Project Tiger Kab Shuru Hua

प्रोजेक्ट टाइगर कब शुरू हुआ ( Project Tiger Kab Shuru Hua ) – प्रोजेक्ट टाइगर भारत सरकार द्वारा 1 April 1973 में शुरू किया गया था। उस समय भारत के प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थी।

 

टाइगर शब्द की उत्पति टिगरिस शब्द से हुई है। टिगरिस शब्द पर्शियन भाषा से लिया गया है।

 

टाइगर परियोजना का शुरुआत 1 अप्रैल 1973 को जिम कार्बेट नेशनल पार्क उत्तराखंड से किया गया था। जिसका मुख्य उदेश्य भारत में लुप्त होती टाइगर की प्रजातियों की सुरक्षा करना था।

 

एनिमल प्लेनेट द्वारा किए गए सर्वे के अनुसार बाघ विश्व का सबसे पसंदीदा जानवर है। 1969 में इंटरनेशनल यूनियन फार कंजर्वेशन ऑफ नेचर ( IUCN ) के 10वें अधिवेशन में यह decide किया गया कि विश्व में बाघों को संपूर्ण सुरक्षा दी जाए।

 

कैलाश सांखला ने प्रोजेक्ट टाइगर का नेतृत्व किया। कैलाश सांखला को टाइगर मैन ऑफ इंडिया ( Tiger Man of India ) के नाम से भी जाना जाता है।

 

मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान से सम्बंधित जानकारी के लिए नीचे Click करें।

Madhya Pradesh Ke Rashtriy Udyan

 

प्रोजेक्ट टाइगर से सम्बंधित रोचक तथ्य :-
1. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा बाघ आरक्षित क्षेत्र नागार्जुन सागर,आंध्र प्रदेश में स्थित है।



2. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा बाघ आरक्षित क्षेत्र पेंच है जो की महाराष्ट्र में स्थित है।



3. विश्व का सर्वाधिक ऊंचाई पर अवस्थित बाघ आरक्षित क्षेत्र नामदफा है जो की अरुणाचल प्रदेश में स्थित है।



4. काजीरंगा नेशनल पार्क विश्व में सर्वाधिक टाइगर घनत्व वाला राष्ट्रीय पार्क है।



5. मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट ( Tiger State ) के नाम से जाना जाता है, क्योंकि यहाँ बाघों की संख्या के लगभग एक तिहाई बाघ पाए जाते हैं।



6. विश्व में टाइगर की कुल 9 प्रजातियां पाई जाती थी परंतु इनमें से अब 6 प्रजाति ही बची है।



7. बंगाल टाइगर मुख्यतः भारत, नेपाल, भूटान एवं बांग्लादेश में पाए जाते हैं।



8. इंडो चाइनीज टाइगर कंबोडिया, लाओस, म्यांमार थाईलैंड एवं वियतनाम में पाए जाते हैं।



9. 1972 में पहली बार बाघों की जनगणना हुई थी। पिछली शताब्दी के तुलना में बाघों की जनसँख्या कम हो गयी थी।

 

प्रोजेक्ट टाइगर से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न ( FAQ ) :-
1. प्रोजेक्ट टाइगर योजना क्या है ?
Ans – प्रोजेक्ट टाइगर भारत सरकार के द्वारा बाघों के सुरक्षा के लिए चलाई गई एक वन्यजीव परियोजना थी।

 

2. प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत कहाँ से हुई थी ?
Ans – प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत उत्तराखंड के कौरबेट राष्ट्रीय पार्क से हुई थी।

 

3. प्रोजेक्ट टाइगर योजना कब प्रारंभ हुई थी ?
Ans – प्रोजेक्ट टाइगर योजना 1 अप्रैल 1973 में प्रारंभ हुई थी।

 

4. भारत का पहला टाइगर रिजर्व कहाँ है ?
Ans – भारत का पहला टाइगर रिजर्व उत्तराखंड में है।

 

5. भारत में बाघ परियोजना कितनी है ?
Ans – भारत में कुल 53 टाइगर रिजर्व हैं।

 

6. भारत का सबसे छोटा टाइगर रिजर्व कौन सा है ?
Ans – भारत का सबसे छोटा बोर टाइगर रिजर्व है जो महाराष्ट्र में स्थित है।

 

 

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!