वर्तमान भारतीय संविधान में कुल कितने अनुच्छेद, भाग व अनुसूचियां हैं ?

भारत का संविधान : – 

वैसे तो हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था लेकिन उस समय हमारे देश का संविधान बनकर तैयार नहीं था। भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ था।  इसलिए हम अभी भी 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाते हैं।

इसके 2 महीने के बाद ( 26 जनवरी 1950 ) को संविधान को पुरे देश में लागू कर दिया गया था।  और इसलिए हम 26 जनवरी को प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं।

 

भारत का मूल संविधान : – 

भारत के संविधान बनाने में 2 साल, 11 महीना और 18 दिन लगा था। उस समय मूल संविधान में 395 अनुच्छेद, 22 भाग और 8 अनुसूचियाँ थी।  लेकिन समय और जरुरत के हिसाब से विभिन्न संविधान संशोधन के द्वारा और भी अनुसूचियाँ और अनुच्छेद संविधान में जोड़ा गया।

मूल संविधान को हिंदी और अंग्रेजी भाषा में हाथों से भी लिखा गया है। संविधान बनाने के बाद इसको अपने हाथों से प्रेम बिहारी रायजादा ने लिखा है। 

 

वर्तमान में भारत का संविधान : – 

विकिपीडिया के अनुसार वर्तमान में भारत का संविधान में 470 अनुच्छेद, 25 भाग और 12 अनुसूचियाँ में विभाजित है। 

 

संविधान संशोधन द्वारा 4 अनुसूचियाँ जो बाद में जोड़े गए : – 

नौवीं अनुसूची – पहला संशोधन द्वारा 1951 में 

दसवीं अनुसूची – 52वें संशोधन द्वारा 1985 में 

ग्यारहवीं अनुसूची – 73वें संशोधन द्वारा 1993 में 

बारहवीं अनुसूची – 74वें संशोधन द्वारा 1993 में 

 

भारत के संविधान के बारे में अन्य तथ्य : – 

भारत का संविधान हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में हाथों से लिखा हुआ सुरक्षित है।  
भारत के संविधान को अंग्रेजी भाषा में भी हाथों से लिखा गया है। इसमें कुल 146385 शब्द प्रयोग हुए हैं।  

भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। मोनाको का संविधान दुनिया का सबसे छोटा लिखित संविधान है।

 

भारतीय संविधान की अनुसूचियाँ : – 

भारत का संविधान में 12 अनुसूचियां हैं जिसमें विभिन्न प्रावधानों का वर्णन है : – 

 

पहली अनुसूची – राज्य और संघ राज्य क्षेत्र का वर्णन।

 

दूसरी अनुसूची – उच्च पदाधिकारियों को प्राप्त होने वाले वेतन, भत्ते और पेंशन इत्यादि का वर्णन 

 

तीसरी अनुसूची – उच्च पदाधिकारियों को दिलाई जाने वाली शपथ का वर्णन 

 

पाँचवी अनुसूची – अनुसूचित क्षेत्रों और अनुसूचित जनजाति के प्रशासन और नियंत्रण का वर्णन

 

छठी अनुसूची – असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा के जनजाति क्षेत्रों के प्रशासन के बारे में वर्णन

 

सातवीं अनुसूची – केंद्र व राज्य के बीच शक्तियों के विभाजन हेतु तीन सूचियों ( संघ सूची, राज्य सूची और समवर्ती ) का वर्णन

 

आठवीं अनुसूची –  22 भाषाओं का वर्णन

 

नौवीं अनुसूची – भूमि सुधार संबंधी अधिनियम का वर्णन 

 

दसवीं अनुसूची – दल-बदल का कानून का वर्णन 

 

ग्यारहवीं अनुसूची – पंचायती राज व्यवस्था का वर्णन

 

बारहवीं अनुसूची – नगरपालिका का वर्णन 

 

भारतीय संविधान में कुल कितने अनुच्छेद, भाग व अनुसूचियां से संबंधित FAQ : –
1. भारत का संविधान कितने दिन में बना ?
Ans – 2 वर्ष, 11 महीना और 18 दिन

 

2. संविधान निर्माण के समय संविधान में कितनी अनुसूचियां थी ?
Ans – 8 अनुसूचियाँ 

 

3. भारतीय संविधान में वर्तमान में कुल कितने भाग हैं ?
Ans – 22 भाग

 

4. भारत का संविधान कब लागू हुआ ?
Ans – 26 जनवरी 1950

 

भारतीय संविधान के सभी Study Material डाउनलोड करने के लिए यहाँ Click करें।

 

अगर आप Exam में पूछे गए भारतीय संविधान के Questions प्रैक्टिस करना चाहते हैं तो यहाँ Click करके अपनी तैयारी को Next Level पर ले जा सकते हैं। 

 

अगर आपको भारतीय संविधान का PDF डाउनलोड करना है तो आप यहाँ से Download कर सकते हैं। 

 

 

5/5 - (1 vote)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!