कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान कहाँ है | Kanha Kisli Rashtriya Udyan Kahan Hai

कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान कहाँ है ( Kanha Kisli Rashtriya Udyan Kahan Hai ) ?
कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान मध्यप्रदेश में है। कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान मंडला और बालाघाट जिले के मध्य वन क्षेत्र में स्थित है। इसकी स्थापना 1933 में अभ्यारण्य के रूप में किया गया था।

 

कान्हा किसली को राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा 1955 में दिया गया था। कान्हा किसली नेशनल पार्क मध्यप्रदेश का पहला नेशनल पार्क है।

 

कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान का क्षेत्रफल 940 वर्ग किमी है। यह मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा राष्ट्रिय उद्यान है। कान्हा किसली नेशनल पार्क में टाइगर रिजर्व 1974 में बनाया गया था। यह मध्य प्रदेश का सबसे पहला टाइगर रिजर्व है ।

 

कान्हा किसली नेशनल पार्क के सम्पूर्ण क्षेत्र को 6 भागों में बांटा गया है। इन 6 भागों को पश्चिमी घाट तथा पूर्वी घाट में बांटा गया है। पश्चिमी घाट में कान्हा किसली, सरही और मुक्की आता है तथा पूर्वी घाट में भेसाघाट और सुपरवर आता है।

 

कान्हा किसली में हालो और बंजर घाटी आता है। कान्हा किसली नेशनल पार्क में उष्णकटिबंधीय और शुष्क पर्णपाती वन पाए जाते हैं। बाघ जनगणना के अनुसार मध्य प्रदेश में सर्वाधिक बाघ है।

 

Environment के सारे Previous Year के MCQ को Solve करें।

 

कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान से सम्बंधित Important Questions : –
1. कान्हा टाइगर रिज़र्व किस नदी के किनारे स्थित है ?
Ans – बंजर नदी जो नर्मदा नदी की सहायक नदी है।

 

2. कान्हा किसली जैव मंडल पर आरक्षण किस राज्य में स्थित है ?
Ans – मध्य प्रदेश

 

3. भारत का पहला राष्ट्रीय पार्क कौन सा है ?
Ans – जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क ( स्थापना – 1936 )

 

4. भारत में सबसे ज्यादा नेशनल पार्क किस राज्य में है ?
Ans – मध्य प्रदेश

 

5. मध्य प्रदेश में कितने राष्ट्रिय पार्क हैं ?
Ans – 12

 

6. कान्हा किसली जैव मंडल पर आरक्षण किस राज्य में स्थित है ?
Ans – मध्य प्रदेश

 

7. कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान क्यों प्रसिद्ध है ?
Ans – कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान मुख्यतः रॉयल बंगाल टाइगर के लिए प्रसिद्ध है।

 

8. कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान को अन्य किस नाम से जानते हैं ?
Ans – कान्हा टाइगर रिजर्व

 

 

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!