किस राज्य की अंतर्राष्ट्रीय सीमा 856 किलोमीटर है | Kis Rajya Ki Antarrashtriya Seema 856 Kilometre Hai

किस राज्य की अंतर्राष्ट्रीय सीमा 856 किलोमीटर है ( Kis Rajya Ki Antarrashtriya Seema 856 Kilometre Hai ) ?

त्रिपुरा राज्य की अंतर्राष्ट्रीय सीमा 856 किलोमीटर है। भारत और बांग्लादेश के बीच की रेखा का नाम रेडक्लिफ लाइन है। त्रिपुरा का 84 % सीमा बांग्लादेश से सटा हुआ है। त्रिपुरा की सीमा बांग्लादेश के अलावा असम और मिजोरम के साथ सटा हुआ है।

त्रिपुरा भारत के पूर्वोत्तर में स्थित है। त्रिपुरा भारत के तीसरा सबसे छोटा राज्य है। त्रिपुरा के उत्तर, पश्चिम और दक्षिण तीनो ओर से बांग्लादेश स्थित है।

 

बांग्लादेश की सीमा असम, मिजोरम, पश्चिम बंगाल, मेघालय और त्रिपुरा से सटा हुआ है। भारतीय राज्यों में बांग्लादेश की सीमा सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल से सटा हुआ है।

 

त्रिपुरा की स्थापना :-
त्रिपुरा राज्य की स्थापना 21 जनवरी 1972 को हुआ था। त्रिपुरा की स्थापना बीर चंद्र माणिक्य ने किया था। माणिक्य त्रिपुरा के राजा थे। त्रिपुरा की स्थापना 14वीं शताब्दी में हुई थी।

 

त्रिपुरा की भाषा :-
त्रिपुरा की मुख्य भाषा बंगाली और त्रिपुरी है।

 

त्रिपुरा का क्षेत्रफल :-
त्रिपुरा का क्षेत्रफल 10,491 वर्ग किमी है। त्रिपुरा में उच्च भूमि वाले क्षेत्रों पर जनसंख्या कम है और निम्न भूमि वाले क्षेत्रों पर जनसंख्या अधिक है। त्रिपुरा में विभिन्न प्रकार की जातियां पाई जाती है।

 

ये भी पढ़े  ➺  6 मौलिक अधिकार कौन-कौन से हैं ?

 

त्रिपुरा की जनसंख्या :-
त्रिपुरा की जनसंख्या 36 लाख 71 हजार है जो की भारतीय राज्यों में 22वें नंबर पर आता है।

 

अगरतला का मौसम :-
अगरतला का मौसम हर समय सुहावना रहता है। पर्यटन के दृष्टिकोण से यह एक ऐसा शहर है जहाँ मनोरंजन के तमाम साधन मौजूद हैं। सांस्कृतिक रूप से यह शहर बेहद शानदार है।

इस शहर में अक्सर इतिहास प्रेमी आया करते हैं। त्रिपुरा घूमने के लिहाज़ से काफी अच्छा जगह है। यहां पर महल दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करता है।

 

त्रिपुरा के भौगोलिक स्थिति :-
त्रिपुरा के भौगोलिक स्थिति के बात करें तो आधे से ज्यादा हिस्सा जंगलों से घिरा हुआ है। यही कारण है कि प्रकृति – प्रेमी पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है।

 

त्रिपुरा के फसल :-
यहाँ मुख्य रूप से चावल की खेती की जाती है। इसके साथ ही आलू, गन्ना, दालें,जूट और अन्य फसलें की जाती है। आगरा एक कृषि प्रधान राज्य है जिसकी आधी से ज्यादा आबादी कृषि तथा अन्य कामों से जुड़ी हुई है।

त्रिपुरा राज्य पहाड़ियों से घिरे होने के कारण यहाँ के कुल भूमि का 27 % ही खेती के लायक है। यहाँ के किसान परंपरागत रूप से झूम खेती करते हैं।

 

त्रिपुरा का पोशाक :-
त्रिपुरा का पहनावा बहुत ही आकर्षक होता है। त्रिपुरा का वेशभूषा का डिजाइन बहुत ही अलग होता है। त्रिपुरा के पुरुषों का पोशाक तौलिया जैसा चादर होती है। तौलिया जैसा चादर को रिकूटु कहते हैं। त्रिपुरा के पुरुष सिर पर पगड़ी पहनते हैं। और ऊपर वह शर्ट पहनते हैं।

 

अगरतला :-
त्रिपुरा की राजधानी अगरतला है जो क्षेत्रफल और जनसंख्या के हिसाब से दूसरा सबसे बड़ा शहर है। पूर्वोत्तर भारत में गुवाहाटी के बाद अगरतला ही दूसरा सबसे बड़ा शहर है। अगरतला शहर में प्रवेश करते ही वहां के संस्कृति में ऐसे घुल मिल जाते हैं जैसे कि वे सालों से परिचित हैं।

 

त्रिपुरा के रोचक तथ्य :-
त्रिपुरा में उनाकोटी एक पहाड़ी है, जो विशाल पत्थर और चट्टानों को काटकर बनाई गई मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध है। त्रिपुरा राज्य को नदियों का प्रदेश भी कहा जाता है।

अगरतला लोक कथाओं का शहर है। त्रिपुरा का उल्लेख महाभारत और पुराणों में किया जाता है।

 

त्रिपुरा के 6 निकटवर्ती राज्यों के नाम हैं – अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम और नागालैंड । त्रिपुरा के आधे से ज्यादा भाग पर जंगल है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार त्रिपुरा के भौगालिक क्षेत्र पर 56.52 % भाग पर वन पाए जाते हैं।

 

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!