मध्य प्रदेश में झूम खेती को किस नाम से जाना जाता है ?

मध्य प्रदेश में झूम खेती को किस नाम से जाना जाता है ?

A. कोमन
B. कुमारी
C. कुरुवा
D. दहिया
Ans – D

 

Note :-

इसी प्रश्न को कभी-कभी घुमा कर भी पूछ लिया जाता है कि मध्य प्रदेश में स्थानांतरित कृषि किस नाम से जाना जाता है। तो इसका भी सही उत्तर दहिया ही है।

 

Explanation : – 

झूम खेती मुख्यतः भारत के नार्थ-ईस्ट राज्यों में की जाती है। लेकिन कुछ अन्य राज्यों में कुछ हिस्सों पर अभी भी झूम खेती की जाती है। झूम खेती को स्थानांतरित खेती के नाम से भी जानते हैं। भारत के राज्यों में झूम खेती के नाम अलग-अलग होते हैं। एग्जाम में अक्सर ऐसे confusing प्रश्न पूछ लिए जाते हैं।

 

झूम खेती से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न : –

1. झूम कृषि का अन्य नाम क्या है ?
A. फलों की खेती
B. फूलों की खेती
C. प्राकृतिक खेती
D. स्थानांतरित खेती
Ans – D

 

2. झूम कृषि को मध्य प्रदेश में किस-किस नाम से जाना जाता है ?
A. बेवर या दहिया
B. पोदू या पेंदा
C. पामा दाबी या कोमन
D. वालेर या वाल्ट्रे
Ans – A

 

3. झूम खेती सबसे ज्यादा किस राज्य में होती है ?
A. असम और अरुणाचल प्रदेश
B. मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश
C. छत्तीसगढ़ और उड़ीसा
D. बिहार और झारखंड
Ans – A

 

4. झूम कृषि क्या है ?
Ans – झूम कृषि को स्थानांतरित कृषि भी कहा जाता है। इसमें जंगलों को साफ करने के लिए पेड़-पौधों को काट दिया जाता है और उसमें आग लगा दिया जाता है। साफ किए गए भूमि को जुताई कर दिया जाता है।

 

जुताई करने के बाद उसमें बीज को बो दिया जाता है। जब-तक भूमि में नमी रहती है तब-तक उस भूमि पर फसल बोया जाता है। और जब भूमि की नमी ख़त्म हो जाती है तो उस भूमि को परती छोड़ दिया जाता है।

 

5. झूम खेती प्रकृति के ऊपर कैसे निर्भर करती है ?
Ans – झूम खेती प्रकृति के ऊपर निर्भर होती है क्योंकि झूम खेती जिस जगह पर किया जाता है वहाँ पानी की सुविधा नहीं होती है।

 

अगर समय पर वर्षा होती है तो फसल अच्छी होती है। अगर समय पर वर्षा नहीं होती है तो फसल अच्छी नहीं होती है। झूम खेती पहाड़ी इलाके में सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। झूम खेती कृषि का पारंपरिक तरीका है।

 

6. झूम खेती सबसे ज्यादा कौन-कौन से राज्य में होती है ?
Ans – झूम खेती सबसे ज्यादा नागालैण्ड, मेघालय, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में होती है।

 

7. झूम खेती को English में क्या कहते हैं ?
Ans – Shifting Cultivation (शिफ्टिंग कल्टीवेशन)

 

8. मध्य प्रदेश में स्थानांतरित कृषि किस नाम से जानी जाती है ?
Ans – दहिया

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!