[PDF] सूफी आंदोलन Notes

आज मैं सूफी आंदोलन के Notes में complete जानकारी देने वाला हूँ। 

सूफी शब्द की उत्पत्ति का दो मत है।  पहला – यह शब्द की उत्पत्ति सफा शब्द से हुई है जिसका अर्थ होता है पवित्र।  और जो मुसलमान सन्त पवित्रता और त्याग का जीवन व्यतीत करते थे सूफी कहलाते थे।  दूसरा – सूफी शब्द की उत्पत्ति सूफ शब्द से हुई है जिसका अर्थ ऊन होता है।  जो मुसलमान सन्त ऊनी कपड़े पहनकर अपने मत का प्रचार करते थे सूफी कहलाते थे। 

तो अब हम पढ़ेंगे सूफी आंदोलन के Notes में से कुछ महत्वपूर्ण Questions : –

1. सूफी आंदोलन के संस्थापक कौन थे ?

Ans ➺ भारत में सूफी आंदोलन के संस्थापक ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती थे।  

 

2. भारत में सूफियों का आगमन कब हुआ ?

Ans ➺ दसवीं शताब्दी में।  

 

3. सूफी आंदोलन के प्रमुख सिद्धांत क्या थे ?

Ans ➺ सूफी आंदोलन के प्रमुख सिद्धांत हैं : – 

i ) ईश्वर एक है।  

ii ) सभी जीवों में मानव श्रेष्ठ है।  

iii ) गुरु का बहुत महत्त्व है।  

iv ) हिन्दू – मुसलमान एकता में विश्वास रखते थे। 

v ) प्रेमपूर्वक साधना से ईश्वर के निकट पहुंचा जा सकता है।  

 

4. किस सूफी संत ने फना के सिद्धांत दिए ?

Ans ➺ अबू यजीद अल बिस्तामी – इनका मानना था की हम अपना अस्तित्व खुदा में विलीन करके ही परम आनंद प्राप्त कर सकते हैं ।

 

5. सूफी आंदोलन कहां से प्रारंभ हुआ ?

Ans ➺ पारस ( पर्शिया )

 

6. सूफी संत अपनी सभाओं को कहां आयोजित करते थे ?

Ans ➺ खानकाह 

 

7. भारत के प्रथम सूफी संत कौन थे ? 

Ans ➺ भारत आने वाले प्रथम संत शेख इस्माइल थे जो लाहौर आए। 

 

8. सूफी संत के निवास स्थान को क्या कहा जाता है ? 

Ans ➺ खानकाह 

 

9. प्रथम सूफी संत कौन थे ?  

Ans ➺ भारत आने वाले प्रथम संत शेख इस्माइल थे जो लाहौर आए थे।  

 

10. महिला सूफी संत का नाम क्या था ? 

Ans ➺ राबिया बसरी  

 

11. सूफी धर्म का गुरु कौन था ?

Ans ➺ पैग़म्बर मुहम्मद 

 

12. किसने बहादत – उल – वजूद अथवा ईश्वर की एकता के सिद्धांत का प्रतिपादन किया ?

Ans ➺ इब्नुल अरबी ने 

 

13. सूफीवाद की कौन – कौन सी सीढियॉ हैं ?

Ans ➺ फना फिश्शेख, फना फिर्रसल तथा फनाफिल्लाह

 

14. अबुल फजल ने चौदह सूफी सिलसिलों का उल्लेख किसमें किया है ?

Ans ➺ आइन – ए- अकबरी में 

 

15. भारत में चिश्ती सिलसिला के प्रवर्तक कौन थे ?

Ans ➺ ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती 

 

16. निजामुद्दीन औलिया किससे शिष्य थे ?

Ans ➺ बाबा फरीद के 

 

17. महबूब-ए-इलाही किसे कहा जाता था ?

Ans ➺ निजामुद्दीन औलिया को 

 

18. अमीर खुसरो किसके शिष्य थे ?

Ans ➺ निजामुद्दीन औलिया के 

 

19. निजामुद्दीन औलिया का दरगाह कहाँ स्थित है ?

Ans ➺ ग्यासपुर (दिल्ली ) में 

 

20. ग्यासुद्दीन तुगलक को किसने कहा था कि, ‘ अभी दिल्ली दूर है ‘ ?

Ans ➺ निजामुद्दीन औलिया ने 

 

21. चिश्ती शाखा के सबसे महान सूफी संत कौन हुए ?

Ans ➺ सूफी संत सलीम चिश्ती 

 

22. भारत में सुहरावर्दी सिलसिला के प्रवर्तक कौन हुए ?

Ans ➺ बहाउद्दीन जकारिया 

 

23. ”यदि ह्रदय निर्मल है तो धन के संचय और वितरण तथा अरामदेह जीवन बिताने में कोई दोष नहीं है। ” यह सिद्धांत किस संतों का था ?

Ans ➺ सुहरावर्दी  संतों का 

 

24. कादिरी सिलसिला की स्थापना किसने की ?

Ans ➺ शेख अब्दुल कादिर ने 

 

25. दारा शिकोह किस सिलसिला से सम्बन्धित थे ?

Ans ➺ कादिरी 

 

26. ‘ मजमा-उल-बहरैन ‘ किसने लिखा ?

Ans ➺ दारा शिकोह ने 

 

27. भारत में नक्शबन्दी सिलसिला के प्रवर्तक कौन थे ?

Ans ➺ ख्वाजा बाकी बिल्लाह 

 

28. बहादत- उस – शुहुद सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया ?

Ans ➺ शेख अहमद सरहिन्दी ने 

 

29. अकबर द्वारा प्रतिपादित दीन – ए – इलाही धर्म का खण्डन किसने किया ?

Ans ➺ शेख अहमद सरहिन्दी ने 

 

30. शत्तारिया सिलसिला के प्रवर्तक कौन थे ?

Ans ➺ शेख अब्दुल सत्तार

 

31. कलंदरिया सिलसिला के प्रवर्तक कौन थे ?

Ans ➺ सूफी संत अब्दुल अजीज मक्की 

 

32. मदारिया सिलसिला के प्रवर्तक कौन थे ?

Ans ➺ शेख बदीउद्दीन शाहमदार

 

33. सूफी आंदोलन का भारतीय समाज और संस्कृति पर क्या प्रभाव पड़ा ?
Ans ➺ सूफी आंदोलन का भारतीय समाज और संस्कृति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा। हिन्दू – मुसलमान एकता बढ़ी। सूफी संतो ने बताया की इस्लाम हिंसा और कट्टरपंता के विरुद्ध में है। लिंगभेद , जातिवाद , मदिरा सेवन का विरोध किया सूफी आंदोलन के समय उर्दू और पंजाबी भाषा के विकास में योगदान दिया। साहित्य एवं संगीत में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 सूफी आन्दोलन Notes One Liner –  Download PDF

 

सूफी मत से संबंधित शब्द 

सूफी शब्द  अर्थ
तसव्वुफ  सूफीवाद
शेख / पीर /मुर्शिद   धर्मगुरु
मुरीद    शिष्य
वली   उत्तराधिकारी
खानकाह    निवास
शमां   संगीतिक कार्यक्रम 
रक्स   नृत्य
फना  स्वविनाश 
मठ निवास 
पीर गुरु 

सूफी आन्दोलन Notes Download PDF

तो अब हम पढ़ेंगे सूफी आंदोलन के Notes में से कुछ महत्वपूर्ण MCQ Questions : –

1. सूफी शब्द फ़ना का क्या अर्थ होता है ?

A. शिष्य

B. उत्तराधिकारी

C. सूफीवाद

D. स्वविनाश

Ans ➺ D 

 

2. किस सूफी सिलसिले के अनुयायी आध्यात्मिक तत्त्वों के संबंध में तरह-तरह के नक्शे बनाते थे और उसे रंगों से भरा करते थे ?

A. नक्शबंदी

B. शत्तारी

C. कादिरी

D. फिरदौसी

Ans ➺ A

 

3. सूफी सिलसिला (संप्रदाय) मूलतः किससे संबंधित है ?

A. हिन्दूवाद

B. सिक्खवाद

C. इस्लाम

D. बौद्धवाद

Ans ➺ C

 

4 . किसने संस्कृत के पंडितों की सहायता से ‘भगवद्गीता’ एवं ‘योग वशिष्ठ’ का अनुवाद फारसी में किया था ?

A. सलीम चिश्ती

B. अमीर खुसरो

C. दारा शिकोह

D. इनमें से कोई नहीं

Ans ➺ C

 

5. अकबर जिस सूफी संत का बड़ा आदर करता था और जिसके आशीर्वाद से शाहजादा सलीम (जहाँगीर) का जन्म हुआ था, वह कौन था ?

A. शेख सलीम चिश्ती

B. बाबा फरीद

C. शेख अब्दुल कद्दस गंगोही

D. इनमें से कोई नहीं

Ans ➺ A

 

6. शर्फद्दीन अहमद इब्न मखदूम याहया मनेरी का कार्यक्षेत्र कहाँ था ?

A. अजमेर

B. बिहारशरीफ

C. सीकरी

D. इनमें से कोई नहीं

Ans ➺ B

 

7. दक्षिणी भारत में चिश्ती सिलसिले की नींव किसने रखा था ?

A. शेख बुराहनुद्दीन गरीब

B. शेख सलीम चिश्ती

C. बाबा फरीद

D. इनमें से कोई नहीं

Ans ➺ A

 

8. चिश्ती सिलसिले के किस सूफी को ‘चराग-ए-देहलवी’ (दिल्ली का दीपक) की उपाधि दी गयी ?

A. निजामुद्दीन औलिया

B. शेख नासिरुद्दीन

C. मुहम्मद गेसूदराज ‘बंदानवाज’

D. सलीम चिश्ती

Ans ➺ B

 

9. भारत में किस सूफी सिलसिले को सर्वाधिक लोकप्रियता मिली थी ?

A. चिश्ती

B. सुहरावर्दी

C. फिरदौसी

D. नक्शबंदी

Ans ➺ A

 

10. निम्नलिखित में से किसे ‘हिन्दी खड़ी बोली का जनक’ कहा जाता है ?

A. अमीर खुसरो

B. जायसी

C. कबीर

D. रहीम

Ans ➺ A

 

11. वह कौन से सूफी संत  थे  जो यह मानता था कि भक्ति संगीत ईश्वर के निकट पहुँचने का मार्ग है ?

A. मुइनुद्दीन चिश्ती

B. बाबा फरीद

C. सैयद मुहम्मद

D. शाह आलम बुखारी

Ans ➺ A

 

12. ’मीराज-उल-आसिकीन’–उर्दू शायरी की पहली किताब के सूफी रचयिता कौन है ?

A. बाबा फरीद

B. शेख सलीम चिश्ती

C. अमीर खुसरो

D. सैय्यद मुहम्मद गेसूदराज ‘बंदानवाज’

Ans ➺ D

 

13. निम्न में से कौन चिश्ती सिलसिला का नहीं था ?

A. कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी

B. शेख हमीदुद्दीन नागौरी

C. बाबा फरीद

D. शेख बहाउद्दीन जकारिया

Ans ➺ D

 

14. बिहार किस सूफी सिलसिले की गतिविधियों का मुख्य केन्द्र था ?

A. चिश्ती

B. सुहरावर्दी

C. फिरदौसी

D. कादिरी

Ans ➺ C

 

15. इस्लामी रहस्यवादी आंदोलन को क्या कहा जाता है ?

A. सूफी आंदोलन

B. दीन-ए-इलाही

C. तौहीद-ए-इलाही

D. इनमें से कोई नहीं

Ans ➺ A

 

16. किसने भारत में चिश्ती सिलसिले को स्थापित किया था ?

A. निजामुद्दीन औलिया

B. सलीम चिश्ती

C. शेख मुइनुद्दीन चिश्ती

D. हमीदुद्दीन नागौरी

Ans ➺ C

 

17. फारसी में रचित ‘मजमा-उल-बहरैन’ (दो समुद्रों का संगम) जिसमें सूफी मत व हिन्दू मत का तुलनात्मक वर्णन है, का रचयिता कौन है ?

A. दारा शिकोह

B. सलीम चिश्ती

C. बाबा फरीद

D. इनमें से कोई नहीं

Ans ➺ A

 

18. किस सूफी ने खुद को ‘अनलहक (मैं ईश्वर हूँ—अद्वैतमत के ‘हम ब्रह्मास्मि’- मैं ब्रह्म हैं के समान) घोषित किया था। जिस कारण उसे फाँसी पर लटका दिया गया था ?

A. इब्नुल अरबी

B. मंसूर अल हज्जाज

C. बाबा फरीद

D. मुइनुद्दीन चिश्ती

Ans ➺ B

 

19. निम्नलिखित में से सूफियों के बारे में क्या असत्य है ?

A. सूफी मानते थे –  ईश्वर एक है।

B. सूफी मानते थे –  सभी जीवों में मानव श्रेष्ठ है।  

C. गुरु को महत्त्व देते थे

D. हिन्दू – मुसलमान एकता में विश्वास नहीं रखते थे।  

Ans ➺ D

 

20. शेख सलीम चिश्ती की दरगाह कहाँ है ?

A. लखनऊ

B. फतेहपुर सीकरी

C. दिल्ली

D. अजमेर

Ans ➺ B

 

 सूफी आन्दोलन Notes MCQ Download PDF

 

Conclusion : हमने सूफी आंदोलन के बारे में सबकुछ पढ़ लिया। इससे बहार Questions नहीं पूछे जायेंगे।

 

ये Notes भी अभी पढ़े : – 
1. Polity Notes 
2. History Notes 
1.5/5 - (2 votes)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!