[ PDF ] भारत में यूरोपीय कंपनियों का आगमन

भारत में यूरोपीय कंपनियों का आगमन का फ्री PDF और Notes मैं आपको इस Post के माध्यम से दे रहा हूँ। कभी – कभी Exam में ये Question पूछ लिए जाते हैं कि पहले कौन आया , पहली फैक्ट्री कहाँ खुली , इत्यादि। ये सारे प्रश्न आपको नीचे मिल जायेगा।

 

भारत में यूरोपीय कंपनियों के आगमन के बारे में बेसिक जान लेते हैं सबसे पहले : –

यूरोपियनों का व्यापार करने का दो मार्ग मुख्य रूप से प्रचलित था। उनका व्यापार अरब और इटली के व्यापारियों के साथ होता था। लेकिन कुस्तुन्तुनिया पर तुर्को का अधिकार हो जाने के कारण उनको व्यापर करने में काफी कठिनाई हो गई। इसलिए यूरोप वासी नए मार्ग खोजने के लिए निकल पड़े। पहला यूरोपीय यात्री वास्कोडिगामा 1498 में कालीकट के बंदरगाह पर पहुंचा था। 

 

1. किस अंग्रेज ने पुर्तगालियों को सौली / स्वाल्ली (Sowelly) के स्थान पर हराया था ?

A. विलियम हाकिंस

B. थॉमस बेस्ट

C. टामस रो

D. जोशिया चाइल्ड

Ans ➺ थॉमस बेस्ट

 

2. 1498 ई० में वास्कोडिगामा भारत में कहां उतरा था ?

A. गोवा

B. कालीकट

C. मंगलोर

D. कोचीन

Ans ➺ कालीकट

 

3. भारत के समुद्री मार्ग की खोज किसने किया ?

A. कोलंबस

B. मैंगल्स

C. वास्को डी गामा

D. टॉमस मूर

Ans ➺ वास्को डी गामा

 

4. ब्रिटिश के साथ वेसीन की संधि निम्न पेशवाओं में से किसने किया था  ?

A. माधवराव ने

B. बालाजी विश्वनाथ ने

C. बाजीराव I ने

D. बाजीराव II ने

Ans ➺ बाजीराव II ने

 

5. गोआ पर अधिकार किस पुर्तगाली ने किया था ?

A. फ्रांसिस डी अल्मेडा

B. अल्फांसो डी अल्बुकर्क

C. वास्को डी गामा

D. राबर्टी डी नोविली

Ans ➺ अल्फांसो डी अल्बुकर्क

 

6. निम्नलिखित में से किस यूरोपीय ने भारत में सबसे पहले अपना व्यापार फैलाया था ?

A. ब्रिटिश

B. फ्रेंच

C. डच

D. पुर्तगाली

Ans ➺ पुर्तगाली

 

7. वास्कोडिगामा जब कालीकट में उतरा तो उसका स्वागत किसने किया था ?

A. कालीकट (कोजीकोड़) के राजा जमोरिन ने

B. कैन्नानूर के कोलाथिरी ने

C. कोचीन के नायर ने

D. द्रावणकोर के तिरुवेदी ने

Ans ➺ कालीकट (कोजीकोड़) के राजा जमोरिन ने

 

8. किस पुर्तगाली गवर्नर ने ‘नीले पानी की नीति’ (Blue water policy) को अपनाई  थी ?

A. फ्रांसिस्को डी अल्मीडा

B. अल्फांसो डी अल्बुकर्क

C. नुनो द कुन्हा

D. इनमें से कोई नहीं

Ans ➺ फ्रांसिस्को डी अल्मीडा

 

9. वास्कोडिगामा कहाँ का रहनेवाला था ?

A. पुर्तगाल

B. हालैंड

C. अमेरिका

D. फ्रांस

Ans ➺ पुर्तगाल

 

10. वास्कोडिगामा भारत कब और क्यों आया ?
Ans ➺ भारत में वास्कोडिगामा 1498 में कालीकट के बंदरगाह पर पहुंचा था। वास्कोडिगामा पुर्तगाल का रहने वाला था। पुर्तगालियों का मुख्य उदेश्य मसालों का व्यापार करना था।

 

11. 1510 में अल्बुकर्क ने गोआ को किससे छीना था ?

A. राजा जमोरिन से

B. बीजापुर के सुल्तान से

C. फ्रांस से

D. इंग्लैंड से

Ans ➺ बीजापुर के सुल्तान से

 

12. भारत में समुद्री मार्ग की खोज किसके द्वारा की गई थी ?

A. डचों द्वारा

B. अंग्रेजों द्वारा

C. पुर्तगालियों द्वारा

D. फ्रांसीसियों द्वारा

Ans ➺ पुर्तगालियों द्वारा

 

13. निम्नलिखित में किससे ब्रिटिशों ने भारत में सूरत में अपनी पहली फैक्ट्री स्थापित करने की अनुमति प्राप्त की थी ?

A. अकबर से

B. जहाँगीर से

C. शाहजहाँ से

D. औरंगजेब से

Ans ➺ जहाँगीर से

 

14. तृतीय कर्नाटक युद्ध (एंग्लो-फ्रेंच संघर्ष) की समाप्ति किस संधि से हुई थी ?

A. पेरिस की संधि

B. वेसीन की संधि

C. ए-ला-शापेल की संधि

D. सूरत की संधि

Ans ➺ पेरिस की संधि

 

15. भारत में पुर्तगाली उपनिवेश का प्रथम गवर्नर कौन हुआ था  ?

A. बार्थोलोम्यू डियाज़

B. वास्को डी गामा

C. फ्रांसिस्को डी अल्मीडा

D. अल्फांसो डी अल्बुकर्क

Ans ➺ फ्रांसिस्को डी अल्मीडा

 

16. पुर्तगाली व्यापारिक कंपनी के भारत आगमन का सर्वप्रमुख उद्देश्य क्या था ?

A. काली मिर्च व अन्य मसालों के व्यापार पर एकाधिकार प्राप्त करना

B. धर्मान्तरण करना

C. राज्य स्थापित करना

D. इनमें से कोई नहीं

Ans ➺ काली मिर्च व अन्य मसालों के व्यापार पर एकाधिकार प्राप्त करना

 

17. पुर्तगालियों का भारत में सर्वप्रथम फैक्ट्री कहाँ स्थापित किया था ?

A. कोचीन

B. कालीकट

C. पुलीकट

D. कैन्नानूर

Ans ➺ कालीकट

 

18. निम्नलिखित में कौन से मुगल सम्राट् ने अंग्रेजों की ईस्ट इंडिया कंपनी को भारत में व्यापार पर विशेषाधिकार प्रदान करने का फरमान जारी किया था  ?

A. शाह आलम II

B. बहादुरशाह

C. जहाँदार शाह

D. फर्रुखसियर

Ans ➺ फर्रुखसियर

 

19. भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला गवर्नर जनरल कौन था ?

A. राबर्ट क्लाइव

B. सर जाने शौर

C. वारेन हेस्टिंग्स

D. लाई मक्यिंज आफ हेस्टिंग्स

Ans ➺ वारेन हेस्टिंग्स

 

20. ईस्ट इंडिया कंपनी के नेतृत्व में राबर्ट क्लाइव का उत्तराधिकारी कौन था ?

A. बैंटिक

B. कार्नवालिस

C. हेस्टिंग्स

D. वेलेस्ली

Ans ➺ हेस्टिंग्स

 

21. किसे ‘भारत में पुर्तगाली साम्राज्य का वास्तविक संस्थापक’ माना जाता है ?

A. फ्रांसिस्को डी अल्मीडा

B. अल्फांसो डी अल्बुकर्क

C. नुनो द कुन्हा

D. इनमें से कोई नहीं

Ans ➺ अल्फांसो डी अल्बुकर्क

 

22. अल्बुकर्क ने बीजापुर के किस सुल्तान से गोवा को छीन लिया था ?

A. युसूफ आदिल शाह

B. अली आदिल शाह

C. मुहम्मद आदिल शाह

D. इनमें से कोई नहीं

Ans ➺ युसूफ आदिल शाह

 

23. वह अंग्रेज कौन था, जिसने सम्राट् जहाँगीर के दरबार में आकर भेंट किया था ?

A. सर टामस रो

B. राल्टा बिता

C. सर जोण्ड

D. सर जान शोर

Ans ➺ सर टामस रो

 

24. किस जहाज से कैप्टेन विलियम हाकिन्स भारत पहुँचा था ?

A. हेक्टर

B. ड्रैगन

C. स्क्वायर

D. इनमें से कोई नहीं

Ans ➺ हेक्टर

 

25. डचों ने अपनी पहली फैक्ट्री 1605 ई० में कहाँ स्थापित किया था ?

A. सूरत

B. कालीकट

C. मसूलीपट्टनम

D. पुलीकट

Ans ➺ मसूलीपट्टनम

26. पाण्डिचेरी के गवर्नर जनरल बनने के पूर्व डुप्ले कहाँ का गवर्नर नियुक्त किया गया था ?

Aचन्द्रनगर

B.चिनसुरा

C.पुलीकट

D.इनमें से कोई नहीं

Ans ➺ चन्द्रनगर

 

भारत में यूरोपियनों का आगमन ( One Liner Questions )

1. किसने 1487 ई. में आशा अन्तरीप पहुँचा तथा उस जगह को तूफानी अंतरीप नाम दिया ?

Ans – बर्थोलम्यु डियाज 

2. 17 मई, 1498 को पुर्तगाली यात्री वास्कोडिगामा समुद्री मार्ग से भारत में किस बन्दरगाह पर पहुँचा ?

Ans – कालीकट बन्दरगाह पर 

 

3. कालीकट के बन्दरगाह पर किसने वास्कोडिगामा को स्वागत किया ?

Ans – जमोरिन ने 

 

4. 1503 ई. में पुर्तगालियों ने अपना  पहला दुर्ग कहाँ स्थापित किया ?

Ans – कोचीन में 

 

5. पुर्तगालियों ने अपना दूसरा दुर्ग 1505 ई. में कहाँ बनाया ?

Ans – कन्नूर में 

 

6. अल्बुकर्क कब भारत में आया ?

Ans – 1503 ई. में 

 

7. गोवा भारत में पुर्तगाली राज्य की राजधानी कब बनी ?

Ans – 1530 ई. में 

 

8. पुर्तगालियों ने दमन एवं दीव पर कब अधिकार किया ?

Ans – 1535 एवं 1559 ई. में 

 

9. गोवा किसलिए प्रसिद्ध था ?

Ans – घोड़ो के आयात के लिए 

 

10. पुर्तगाली खुद को क्या कहते थे ?

Ans – सागर का स्वामी 

 

11. डच ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना कब हुई ?

Ans – 1602 ई. में 

 

12. 1690 ई. में डचों की मुख्य व्यापारिक कोठी कहाँ थी ?

Ans – पुलीकट 

 

13. कैप्टन हॉकिन्स जहॉगीर के दरबार में कब आया था ?

Ans – 1608 ई. में 

 

14. अंग्रेजों ने अपनी पहली फैक्टरी 1608 ई. में कहाँ खोली ?

Ans – सूरत में 

 

15. जहाँगीर ने सूरत तथा पश्चिम तट पर फैक्टरी खोलने का इजाजत कब दी ?

Ans – 1613 ई. में 

 

16. अंग्रेज राजदूत सर टॉमस रो भारत कब आया ?

Ans – 1615 ई. में 

 

17. मुसुलीपत्तनम किस राज्य का प्रमुख बन्दरगाह था ?

Ans – गोलकुण्डा राज्य का 

 

18. बम्बई से पहले अंग्रेजों का मुख्यालय कहाँ था ?

Ans – सूरत में 

 

19. मद्रास में अंग्रेजो द्वारा स्थापित किला का नाम क्या था ?

Ans – फोर्ट सेंट जॉर्ज 

 

20. अंग्रेज बंगाल में अपनी पहली कोठी 1651 ई. में कहाँ स्थापित किये ?

Ans – हुगली में 

 

21. अंग्रेजों ने हुगली को कब लुटा ?

Ans – 1686 ई. में 

 

22. कलकत्ता की स्थापना 1690 ई. में किसने की ?

Ans – जॉब चारनौक ने 

 

23. फ़ांसीसियो ने अपनी पहली कोठी,सूरत में कब स्थापित किया ?

Ans – 1668 ई. में 

 

24. भारत में तम्बाकू के प्रचलन का श्रेय किसे है ?

Ans – पुर्तगालियों को 

 

25. भारत में भारतीय वस्त्रों को प्रमुख निर्यात की वस्तु बनाने का श्रेय किसे है ?

Ans – फ्रांसिसियों को 

 

26. डचों को भारतीय व्यापार से अलग करने में कौन सफल रहे ?

Ans – फ्रेंच 

 

27. डचों  ने अपनी पहली फैक्ट्री 1605 ई. में कहाँ स्थापित की ?

Ans – मसुलीपट्टम में 

 

28. वास्को – डी- गामा कहाँ का रहने वाला  था ?

Ans – पुर्तगाल के 

 

29. भारत तक समुद्री मार्ग की खोज किसके द्वारा की गई थी ?

Ans – पुर्तगालियों द्वारा 

 

30. पुर्तगालियों ने भारत में सर्वप्रथम कहाँ फैक्ट्री स्थापित किया ?

Ans – कोचीन में 

 

भारत में यूरोपीय कंपनियों का आगमन का क्रम
पुर्तगाली  1498
डच  1595
ब्रिटिश  1600
डेनिश 1616
फ्रेंच  1664

 

प्रमुख यूरोपीय कंपनियों का स्थापना वर्ष

 

कंपनी स्थापना वर्ष
पुर्तगाली ईस्ट इंडिया कंपनी (इस्तादो द इंडिया) 1498
अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी (द गवर्नर एण्ड कंपनी ऑफ मर्चेण्ट्स ऑफ लंदन ट्रेडिंग इन टू द ईस्ट इंडिज) 1600
डच ईस्ट इंडिया कंपनी (वेरींगिडे ओस्त इण्डिशे कंपने) 1602
डैनिश ईस्ट इंडिया कंपनी 1616
फ्रांसीसी ईस्ट इंडिया कंपनी (कम्पने देस इण्डेस ओरियंतलेस) 1664
स्वीडिश ईस्ट इंडिया कंपनी 1731

 

भारत में यूरोपियों कपनियों का आगमन का PDF नीचे दिया गया है। इसमें वैसे Question को Cover किया गया है जो Exam में बार – बार पूछे जाते हैं।

भारत में यूरोपीय कंपनियों का आगमन – Download PDF Now

भारत में यूरोपीय कंपनियों का आगमन PDF – Download PDF

भारत में यूरोपीय कंपनियों का आगमन PDF ( NIOS ) – Download PDF

भारत में यूरोपीय कंपनियों का आगमन PDF ( Lecture Notes ) – Download PDF

 

ये Notes भी अभी पढ़े : – 
1. Polity Notes 
2. History Notes 
5/5 - (1 vote)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!