वैदिक संस्कृति Notes In Hindi

आज आपको मैं वैदिक संस्कृति Notes In Hindi का Complete नोट्स का PDF देने वाला हूँ। Market में जितने भी Books available है जैसे Ghatna Chakra , Lucent , Pariksha Vani , इत्यादि किसी भी जगह से इसे पढ़ने कि जरुरत नहीं है। सिर्फ मेरे इन Notes को पढ़ लो ये Topic clear हो जायेगा।

 

वैदिक संस्कृति का संक्षिप्त में वर्णन – वैदिक संस्कृति 2000 ईसा पूर्व से 600 ईसा पूर्व तक के समय को माना जाता है।  इस समय में जो भाषा बोली गई थी, उसे हिन्द आर्य भाषा कहते हैं। इस सभ्यता के प्रणेता आर्य थे। 

 

1. ‘ आर्य ‘ शब्द इंगित क्या करता है ?

A. नृजाति समूह को 

B. यायावरी जन को 

C. भाषा समूह को 

D. श्रेष्ठ वंश को 

Ans – D 

 

2. क्लासिकीय संस्कृत में ‘ आर्य ‘ का क्या अर्थ है ?

A. ईश्वर में विश्वासी 

B. एक वंशानुगत जाति

C. किसी विशेष धर्म में विश्वास रखने वाला 

D. एक उत्तम व्यक्ति 

Ans – D 

 

3. ‘ त्रयी ‘ किसका नाम है ?

A. तीन वेदों का 

B. धर्म, संघ व युद्ध का 

C. हिन्दू धर्म के तीन देवताओं का 

D. तीन मौसमों का 

Ans – A 

 

4. किस वैदिक ग्रंथ में ‘ वर्ण ‘ शब्द का सबसे पहले नाम मिलता है ?

A. ऋग्वेद 

B. अथर्ववेद 

C. सामवेद 

D. यजुर्वेद 

Ans – A 

 

5. वर्णव्यवस्था से संबंधित ‘ पुरुष सूक्त ‘ मूलतः किस वेद में पाया जाता है ?

A. अथर्ववेद 

B. सामवेद 

C. ऋग्वेद 

D. मनुस्मृति 

Ans – C 

 

6. निम्नलिखित चार वेदों में से किस एक में जादुई माया और वशीकरण का उल्लेख है ?

A. ऋग्वेद 

B. यजुर्वेद 

C. अथर्ववेद 

D. सामवेद 

Ans – C 

 

7. ऋग्वेद में कितने ऋचाएं हैं ?

A. 1028 

B. 1017 

C. 1128 

D. 1020 

Ans – A 

 

8. ‘ गोपथ ब्राहण ‘ किस वेद से संबंधित है ?

A. यजुर्वेद से 

B. ऋग्वेद से 

C. अथर्ववेद से 

D. सामवेद से 

Ans – C 

 

9. ऋग्वेद का कौन – सा मंडल पूर्णतः ‘ सोम ‘ को समर्पित है ?

A. सातवां मंडल 

B. आठवां मंडल 

C. नौवां मंडल 

D. दसवां मंडल 

Ans – C 

 

10. ऋग्वेद संहिता का नौवां मंडल पूर्णतः किसको समर्पित है ?

A. इंद्र और उनका हाथी 

B. उर्वशी एवं स्वर्ग 

C. पौधों और जड़ी – बूटियों से संबंधित देवतागण 

D. सोम और इस पेय पर नामाकृत देवता 

Ans – D 

 

11. ‘ यज्ञ ‘ संबंधित विधि – विधानों का पता किस वेद से चलता है ?

A. ऋग्वेद से 

B. सामवेद से 

C. ब्राहाण ग्रंथो से 

D. यजुर्वेद से 

Ans – D 

 

12. निम्नलिखित में से किसका संकलन ऋग्वेद पर आधारित है ?

A. यजुर्वेद 

B. सामवेद 

C. अथर्ववेद 

D. उपरोक्त कोई नहीं 

Ans – B 

 

13. भारत में किस स्थल की खुदाई से लौह धातु के प्रचलन के प्राचीनतम प्रमाण मिले हैं ?

A. तक्षशिला 

B. अतरंजीखेड़ा 

C. कौशाम्बी 

D. हस्तिनापुर 

Ans – B 

 

14. उपनिषद किस विषय पर पुस्तकें हैं ?

A. धर्म पर 

B. योग पर 

C. विधि पर 

D. दर्शन पर 

Ans – D 

 

15. उपनिषदों का मुख्य विषय क्या है ?

A. सामाजिक व्यवस्था 

B. दर्शन 

C. विधि 

D. राज्य 

Ans – B 

 

16. निम्नलिखित में से किस एक वैदिक साहित्य में मोक्ष की चर्चा मिलती है ?

A. ऋग्वेद 

B. परवर्ती संहिताएं 

C. ब्राहाण

D. उपनिषद 

Ans – D 

 

17. अध्यात्म ज्ञान के विषय में नचिकेता और यम का संवाद किस उपनिषद में प्राप्त होता है ?

A. वृहदारण्यक उपनिषद में 

B. छांदोग्य उपनिषद में

C. कठोपनिषद में 

D. केन उपनिषद में 

Ans – C 

 

18. नचिकेता आख्यान का उल्लेख किसमें मिलता है ?

A. अथर्ववेद में 

B. शतपथ ब्राहाण में 

C. कठोपनिषद में 

D. वृहदारण्यक उपनिषद में 

Ans – C 

 

19. उपनिषद काल के राजा अश्वपति किसके शासक थे ?

A. काशी के 

B. केकय के 

C. पांचाल के 

D. विदेह के 

Ans – B 

 

20. निम्नलिखित में से वैदिक साहित्य का सही क्रम कौन – सा है ?

A. वैदिक संहिताएं, ब्राहाण, आरण्यक, उपनिषद 

B. वैदिक संहिताएं, उपनिषद, आरण्यक, ब्राहाण

C. वैदिक संहिताएं, आरण्यक, ब्राहाण, उपनिषद

D. वैदिक संहिताएं, वेदांग, आरण्यक, स्मृतियां

Ans – A  

 

वैदिक संस्कृति एवं सभ्यता – One Liner Questions :-

 

1. भारत का सबसे प्राचीन धार्मिक ग्रंथ किसे माना जाता है ?

Ans – वेद को 

 

2. वेद का संकलनकर्ता कौन है ?

Ans – महर्षि द्वैपायन वेदव्यास 

 

3. वेदों की संख्या कितनी है ?

Ans – 4

 

4. वेदों का क्रम क्या है ?

Ans – ऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद एवं अथर्ववेद  

 

5. सबसे पुराना वेद कौन है ?

Ans – ऋग्वेद 

 

6. ऋग्वेद में मण्डलों की संख्या कितनी है ?

Ans – 10 

 

7. ऋग्वेद में सूक्तों की संख्या कितनी है ?

Ans – 1028  

 

8. ऋग्वेद का कौन-सा मंडल सोम देवता को समर्पित है ?

Ans – 9वां मण्डल

 

9. दाशराज्ञ युद्ध किस नदी पर लड़ा गया ?

Ans – परुष्णी नदी पर 

 

10. चारों वेदों को क्या कहा जाता है ?

Ans – संहिता 

 

11. भारतीय संगीत का जनक किस वेद को माना जाता है ?

Ans – सामवेद को 

 

12. कौन-सा वेद गद्य एवं पद्य दोनों में मिलता है ?

Ans – यजुर्वेद 

 

13. रोग निवारण, तंत्र मंत्र, जादू टोना, विवाह, प्रेम आदि विविध विषयों का विवरण किस वेद में मिलता है ?

Ans – अथर्ववेद में 

 

14. पुराणों के रचयिता किन्हें माना जाता है ?

Ans – लोमहर्ष एवं उग्रासवा 

 

15. पुराणों की संख्या कितनी है ?

Ans – अठारह 

 

16. सबसे प्राचीन एवं प्रामाणिक पुराण किसे माना जाता है ?

Ans – मत्स्य पुराण 

17. स्मृति ग्रंथ को अन्य किस नाम से जाना जाता है ?

Ans – धर्मशास्त्र 

 

18. किस स्मृति ग्रंथ को सबसे प्राचीन एवं प्रामाणिक माना जाता है ?

Ans – मनु स्मृति को 

 

19. सत्यमेव जयते शब्द किस उपनिषद से लिया गया है ?

Ans – मुण्डकोपनिषद से 

 

20. मनु स्मृति की रचना किस काल में की गयी थी ?

Ans – शुंग काल में 

 

21. किस पुराण में भारत वर्ष की भौगोलिक एवं मूल एकता का वर्णन प्राप्त होता है ?

Ans – विष्णु पुराण में 

 

22. वैदिक सभ्यता किस धातु युग की मानी जाती है ?

Ans – लौहयुगीन 

 

23. गायत्री मंत्र किस वेद से लिया गया है ?

Ans – ऋग्वेद से 

 

24. गायत्री मंत्र किसे समर्पित है ?

Ans – सविता / सावित्री देवता को 

 

25. चतुः वर्ण विभाजन का प्रमाण किस वेद में मिलता है ?

Ans – ऋग्वेद में 

 

26. ऋग्वैदिक काल में कितनी ऋतुओं का ज्ञान था ?

Ans – पाँच 

 

27. ऋग्वैदिक युग में सर्वाधिक उल्लेखित नदी कौन – सी है ?

Ans – सिन्धु नदी 

 

28. ऋग्वेद में सर्वाधिक सम्मानित नदी कौन – सी है ?

Ans – सरस्वती नदी 

 

29. ऋग्वेद में सर्वाधिक सम्मानित देवता कौन – कौन से है ?

Ans – इन्द्र और  अग्नि 

 

30. ऋग्वेद में किस नदी का उल्लेख मात्र एक बार हुआ है ?

Ans – गंगा नदी 

ये Notes भी अभी पढ़े : – 
1. Polity Notes 
2. History Notes 

 

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!