सम्राट का स्त्रीलिंग क्या होता है ? | Samrat Ka Striling In Hindi

सम्राट का स्त्रीलिंग (Samrat Ka Striling) क्या होता है ?

A. सम्राज्ञी
B. बादशाह
C. महाराजा
D. इनमें से कोई नहीं
Ans – A

Explanation :-

1. सम्राट का स्त्रीलिंग सम्राज्ञी होगा
2. बादशाह का स्त्रीलिंग बेगम होगा।
3. महाराजा का स्त्रीलिंग महारानी होगा।
4. सम्राट का विपरीतार्थक शब्द – रंक, नौकर, दास
5. सम्राट का पर्यायवाची शब्द – राजा, राव, भूप, नृपति, भूपति, नरपति, नृप, महीप, भूपाल, नरेश

 

साम्राज्ञी या सम्राज्ञी में से कौन सा शब्द शुद्ध होता है ?
अच्छा आप सम्राट का स्त्रीलिंग तो जान गए लेकिन हो सकता है आगे चलकर आपके मन में एक डाउट रह जाए। डाउट ये हो सकता है कि आखिर साम्राज्ञी और सम्राज्ञी में से कौन सा शब्द शुद्ध होता है। मैंने इस प्रश्न का उत्तर ढूंढने के लिए चार हिंदी व्याकरण किताब का मदद लिया है। उन सभी में सम्राज्ञी को ही सही शब्द बताया गया है।

 

क्या करें जब स्त्रीलिंग-पुल्लिंग वाले प्रश्न में डाउट हो ?
कभी-कभी किसी शब्द का स्त्रीलिंग और पुल्लिंग पता करने में बहुत डाउट होता है। और आजकल एग्जाम में जानबूझकर ऐसे ही प्रश्न पूछे जाते हैं।

लेकिन मेरे पास इसका बेस्ट उपाय है। आप इस चैप्टर से वैसे शब्द को बस चुन लें जिसमें पढ़ते समय परेशानी होती है। उसके बाद बस उसे पढ़ते रहें।

 

1. संज्ञा के जिस रूप से पुरुष या स्त्री का बोध होता है उसे क्या कहते हैं ?
A. वचन
B. कारक
C. लिंग
D. क्रिया
Ans – C

2. सूर्य शब्द का स्त्रीलिंग क्या होगा ?
A. सूर्याणी
B. सूर्या
C. सूर्यायी
D. सूर्यो
Ans – B

3. हिन्दी में लिंग के कितने भेद हैं ?
A. तीन
B. दो
C. चार
D. पाँच
Ans – B

4. निम्नलिखित शब्दों में से कौन -सा शब्द पुल्लिंग है ?
A. बुढ़ापा
B. जड़ता
C. घटना
D. दया
Ans – A

5. दिए गए विकल्पों में से किनके नाम प्रायः पुल्लिंग होते हैं ?
A. भाषाओं के नाम
B. नदियों के नाम
C. तिथियों के नाम
D. दिनों के नाम
Ans – D

6. निम्नलिखित में कौन-सा शब्द पुल्लिंग है ?
A. कपट
B. सुंदरता
C. मूर्खता
D. निद्रा
Ans – A

7. इनमें से कौन-सा शब्द युग्म सही नहीं है ?
A. चिड़िया-चिड़ियाँ
B. तिथि-तिथियाँ
C. नदी-नदियाँ
D. जनता-जनताएँ
Ans – D

 

थोड़ा सा बेसिक में हम जान लेते हैं कि आखिर स्त्रीलिंग और पुल्लिंग क्या होते हैं : –
सबसे पहले, संज्ञा के जिस शब्द से हमें किसी व्यक्ति या वस्तु का स्त्री और पुरुष जाति का बोध होता है उसे लिंग कहते हैं। हिंदी में दो लिंग होते हैं – स्त्रीलिंग और पुल्लिंग।

स्त्रीलिंग : – संज्ञा के जिस शब्द से किसी व्यक्ति या वस्तु की स्त्री जाति का बोध होता है उसे स्त्रीलिंग कहते हैं। जैसे – लड़की, गाय, मोरनी, बेटी आदि।

 

पुल्लिंग : – संज्ञा के जिस शब्द से पुरुष जाति का बोध होता है उसे पुल्लिंग कहते हैं। जैसे – बेटा, पिता, घोड़ा, बकरा आदि।

 

एग्जाम में रिपीट होने वाले स्त्रीलिंग और पुल्लिंग शब्द :-

1. कवि शब्द का स्त्रीलिंग रूप कवयित्री होता है।

2. विद्वान शब्द का स्त्रीलिंग रूप विदुषी होता है।

3. छात्र शब्द का स्त्रीलिंग रूप छात्रा होता है।

4. मगरमच्छ शब्द का स्त्रीलिंग रूप मादा मगरमच्छ होता है।

5. बेटा शब्द का स्त्रीलिंग रूप बेटी होता है।

6. हाथी शब्द का स्त्रीलिंग रूप हथिनी होता है।

7. वीर शब्द का स्त्रीलिंग रूप वीरांगना होता है।

8. दाता शब्द का स्त्रीलिंग रूप दात्री होता है।

9. नायक शब्द का स्त्रीलिंग रूप नायिका होता है।

10. भगवान शब्द का स्त्रीलिंग रूप भगवती होता है।

11. कौआ शब्द का स्त्रीलिंग रूप मादा कौआ होता है।

12. जेठ शब्द का स्त्रीलिंग रूप जेठानी होता है।

13. नेता शब्द का स्त्रीलिंग रूप नेत्री होता है।

14. महान शब्द का स्त्रीलिंग रूप महती होता है।

15. साधु शब्द का स्त्रीलिंग रूप साध्वी होता है।

16. लेखक शब्द का स्त्रीलिंग रूप लेखिका होता है।

17. गायक शब्द का स्त्रीलिंग रूप गायिका होता है।

18. नायक शब्द का स्त्रीलिंग रूप नायिका होता है।

19. योगी शब्द का स्त्रीलिंग रूप योगिनी होता है।

20. पुत्र शब्द का स्त्रीलिंग रूप पुत्री होता है।

21. अभिनेता शब्द का स्त्रीलिंग रूप अभिनेत्री होता है।

22. पति शब्द का स्त्रीलिंग रूप पत्नी होता है।

23. भिक्षु शब्द का स्त्रीलिंग रूप भिक्षुणी होता है।

24. पंडित शब्द का स्त्रीलिंग रूप पंडिताइन होता है।

25. धोबी शब्द का स्त्रीलिंग रूप धोबिन होता है।

26. मोर शब्द का स्त्रीलिंग रूप मोरनी होता है।

27. माशूक शब्द का स्त्रीलिंग रूप माशूका होता है।

28. बाल शब्द का स्त्रीलिंग रूप बाला होता है।

29. सहपाठी शब्द का स्त्रीलिंग रूप सहपाठिका होता है।

30. शिष्य शब्द का स्त्रीलिंग रूप शिष्या होता है।

31. महोदय शब्द का स्त्रीलिंग रूप महोदया होता है।

32. वृद्ध शब्द का स्त्रीलिंग रूप वृद्धा होता है।

 

एग्जाम के लिए हिंदी के लिए बेस्ट बुक कौन सी है ?
लुसेंट पब्लिकेशन और आदित्य पब्लिकेशन की हिंदी की बुक बेस्ट है। प्रत्येक टॉपिक से इन दोनों बुक में बहुत सारे हिंदी के प्रीवियस ईयर के प्रश्न दिए गए हैं।

बस इन दोनों बुक में से किसी एक बुक से आप पढ़ लेते हो तो समझना आपकी तैयारी अच्छी हो गयी। इससे बाहर से प्रश्न नहीं पूछा जायेगा।

आप लुसेंट और आदित्य पब्लिकेशन की बुक अमेज़न से ऑनलाइन खरीद सकते हो जिसका अपडेटेड लिंक मैंने नीचे दिया है।

Lucent Hindi Book Buy Now 
Aditya Publication – Buy Now 

 

हिंदी विषय की तैयारी कैसे करें ?
मेरे समझ से हिंदी के लिए आपको उतनी मेहनत करने की जरुरत नहीं है जितनी मेहनत आप दूसरे विषय के लिए करते हो। आपको प्रीवियस ईयर के पेपर ज्यादा-से-ज्यादा सॉल्व करने हैं। इसके साथ ही मैंने दो बेस्ट बुक ऊपर बताया है उनको आप खरीद लो। मॉडल पेपर ज्यादा नहीं सॉल्व करना है क्यूंकि उसमें पैटर्न अलग भी होता है।

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!