Sindhu Ghati Sabhyata MCQ In Hindi PDF [ Free ]

आज आपको Sindhu Ghati Sabhyata MCQ In Hindi PDF के रूप में आपको मिलने वाला है। लेकिन उसके पहले सिंधु घाटी सभ्यता का बेसिक तो जान लीजिये।

सिंधु घाटी सभ्यता एक स्थापित सभ्यता थी। इस सभ्यता को लोग हड़प्पा सभ्यता के नाम से भी जानते हैं। सिंधु घाटी सभ्यता की खोज दयाराम साहनी ने सन 1921 में किया था। यहाँ के लोग सभ्य होते थे। यहाँ के लोग काफी निपुण होते थे क्योंकि इसका प्रमाण है कि वे लोग नगर निर्माण करते थे और जहाज भी बना लेते थे। उस समय व्यापार का भी काफी विस्तार हो गया था।

 

Sindhu Ghati Sabhyata MCQ Questions In Hindi & PDF :-

1. मानव समाज विलक्षण है क्योंकि वह मुख्यतः किस पर आश्रित होता है ?

A. संस्कृति पर

B. अर्थव्यवस्था पर

C. धर्म पर

D. विज्ञान पर

Ans – A

 

2. हड़प्पा का सम्बन्ध निम्नलिखित में से किस सभ्यता से है ?

A. सुमेरियन सभ्यता

B. सिंधु घाटी सभ्यता

C. वैदिक सभ्यता

D. मेसोपोटामिया सभ्यता

Ans – B

 

3. सिंधु सभ्यता संबंधित है –

A .प्रागैतिहासिक युग से

B. आद्य – ऐतिहासिक युग से

C. ऐतिहासिक  युग से

D. उत्तर – ऐतिहासिक युग से

Ans – B

 

4. सिंधु घाटी की सभ्यता गैर – आर्य थी, क्योंकि –

A. वह नगरीय सभ्यता थी

B. उसकी अपनी लिपि थी

C. उसकी खेतिहर अर्थव्यवस्था थी

D. उसका विस्तार नर्मदा घाटी तक था

Ans – A

 

5. सिंधु घाटी सभ्यता को आर्यो से पूर्व की रखे जाने का महत्वपूर्ण कारक है –

A. लिपि

B. नगर नियोजन

C. तांबा

D. मृदभांड

Ans – D

 

6. सिंधु घाटी संस्कृति वैदिक सभ्यता से भिन्न थी क्योंकि –

A. इसके पास विकसित शहरी जीवन की सुविधाएँ थीं

B. इसके पास चित्रलेखीय लिपि थी

C. इसके पास लोहे और रक्षा शस्त्रों के ज्ञान का अभाव था

D. उपर्युक्त सभी

Ans – D

 

7. हड़प्पा संस्कृति की जानकारी का प्रमुख स्रोत है –

A. शिलालेख

B. पकी मिट्टी की मुहरों पर अंकित लेख

C. पुरातात्विक खुदाई

D. उपर्युक्त सभी

Ans – C

 

8. निम्नलिखित में से कौन – सा सिंधु घाटी की सभ्यता पर प्रकाश डालता है ?

A. शिलालेख

B. पुरातत्व संबंधी खुदाई

C. बर्तनों की मुहरों पर लिखावट

D. धार्मिक ग्रंथ

Ans – B

 

9. सिंधु घाटी के निवासियों की सभ्यता को जानने का मूल स्रोत है, वहां पाई गई –

A. मोहरें

B. बर्तन, जेवर, हथियार तथा औजार

C. मंदिर

D. लिपि

Ans – B

 

10. भारत में चांदी की उपलब्धता के प्राचीनतम साक्ष्य मिलते हैं-

A. हड़प्पा संस्कृति में

B. पश्चिमी भारत की ताम्रपाषाण संस्कृति में

C. वैदिक संहिताओं में

D. चांदी की आहत सिक्कों में

Ans – A

 

11. हड़प्पा में मिट्टी के बर्तनों पर सामान्यतः किस रंग का उपयोग हुआ था ?

A. लाल

B. नीला – हरा

C. पाण्डु

D. नीला

Ans – A

 

12. मूर्ति पूजा का आरंभ कब से माना जाता है ?

A. पूर्व आर्य ( Pre Aryan )

B. उत्तर वैदिक काल

C. मौर्य काल

D. कुषाण काल

Ans – A

 

13. निम्नलिखित पशुओ में से किस एक का हड़प्पा संस्कृति में पाई मुहरों और टेराकोटा कलाकृतियों में निरूपण ( Representation )

नहीं हुआ था ?

A. गाय

B. हाथी

C. गैंड

D. बाघ

Ans – A

 

14. एक जुते हुए खेत की खोज की गई थी :

A. मोहनजोदड़ो में

B. कालीबंगा में

C. हड़प्पा में

D. लोथल में

Ans – B

 

15. सैंधव सभ्यता का महान स्नानागार कहां से प्राप्त हुआ है ?

A. मोहनजोदड़ो

B. हड़प्पा

C. लोथल

D. कालीबंगा

Ans – A

 

16. ‘ विशाल स्नानागार ‘ किस पुरातत्व – स्थल से पाया गया था ?

A. रोपड़

B. हड़प्पा

C. मोहनजोदड़ो

D. कालीबंगा

Ans – C

 

17. सिंधु सभ्यता के बारे में निम्न में से कौन – सा कथन असत्य है ?

A. नगरों में नालियों की सुदृढ़ व्यवस्था थी

B. व्यापार और वाणिज्य उन्नत दशा में था

C. मातृदेवी की उपासना की जाती थी

D. लोग लोहे से परिचित थे

Ans – D

 

18. निम्नांकित में किसका सुमेल नहीं है ?

A. आलमगीरपुर – उत्तर प्रदेश

B. लोथल – गुजरात

C. कालीबंगा – हरियाणा

D. रोपड़ – पंजाब

Ans – C

 

19. हड़प्पा संस्कृति के स्थल एवं उनकी स्थिति संबंधी निम्नलिखित युग्मों में से कौन एक सही सुमेलित नहीं है ?

A. आलमगीरपुर -उत्तर प्रदेश

B. बनावली – हरियाणा

C. दायमाबाद – महाराष्ट्र

D. राखीगढ़ी – राजस्थान

Ans – D

 

20. चन्हूदड़ो के उत्खनन का निर्देशन किया था –

A. जे. एच. मैके ने

B. सर. जॉन मार्शल ने

C. आई. ई. एम. व्हीलर ने

D. सर. ऑरेल स्टेन ने

Ans – A

 

21. सिंधु घाटी सभ्यता का कौन – सा स्थान अब पाकिस्तान में है ?

A. कालीबंगा

B. हड़प्पा

C. लोथल

D. आलमगीरपुर

Ans – B

 

22. रंगपुर जहां हड़प्पा की समकालीन सभ्यता थी, है –

A. पंजाब में

B. पूर्वी उत्तर प्रदेश में

C. सौराष्ट्र में

D. राजस्थान में

Ans – C

 

23. दधेरी एक परवर्ती हड़प्पीय पुरास्थल है –

A. जम्मू का

B.  पंजाब का

C. हरियाणा का

D. उत्तर प्रदेश का

Ans – B

 

24. सिंधु सभ्यता का कौन – सा स्थान भारत में स्थित है ?

A. हड़प्पा

B. मोहनजोदड़ो

C. लोथल

D. उपरोक्त में से कोई नहीं

Ans – C

 

25. वह हड़प्पीय नगर, जिसका प्रतिनिधित्व लोथल का पुरातत्व – स्थल करता है, किस नदी पर स्थित था ?

A. नर्मदा

B. माही

C. भोगावा

D. भीमा

Ans – C

 

ये Notes भी अभी पढ़े : – 
1. Polity Notes 
2. History Notes 

 

26. हड़प्पा सभ्यता स्थल – लोथल, स्थित है –

A. गुजरात में

B. पंजाब में

C. राजस्थान में

D. सिंध में

Ans – A

 

27. सिंधु घाटी सभ्यता का पतन नगर था –

A. हड़प्पा

B. कालीबंगा

C. लोथल

D. मोहनजोदड़ो

Ans – C

 

28. निम्नलिखित में से कौन – सा एक हड़प्पा का बंदरगाह है ?

A. सिंकंदरिया

B. लोथल

C. महास्थानगढ़

D. नागपट्टनम

Ans – B

 

29. निम्नलिखित में से कौन – सा सिंधु घाटी की सभ्यता से संबंधित स्थल नहीं है ?

A. कालीबंगन

B. रोपड़

C. पाटलिपुत्र

D. लोथल

Ans – C

 

30. भारत का सबसे बड़ा हड़प्पा पुरास्थल है –

A. आलमगीरपुर

B. कालीबंगा

C. लोथल

D. राखीगढ़ी

Ans – D

 

31. सिंधु घाटी के लोग विश्वास करते थे –

A. आत्मा और ब्रहा में

B. कर्मकांड में

C. यज्ञ प्रणाली में

D. मातृ शक्ति में

Ans – D

 

32. सिंधु घाटी के लोग पूजा करते थे –

A. पशुपति की

B. इंद्र और वरुण की

C. ब्रहा की

D. विष्णु की

Ans – A

 

33. मोहनजोदड़ो एम हड़प्पा की पुरातात्विक खुदाई के प्रभारी थे –

A. लॉर्ड मैकाले

B. सर. जॉन मार्शल

C. क्लाइव

D. कर्नल टाड

Ans – B

 

34. सिंधु – घाटी सभ्यता को खोज निकालने में जिन दो भारतीयों का नाम जुड़ा है, वे हैं ?

A .राखालदास बनर्जी तथा दयाराम साहनी

B. जॉन मार्शल तथा ईश्वरी प्रसाद

C. आशीर्वादी लाल श्रीवास्तव तथा रंगनाथ राव

D. माधोस्वरूप वत्स तथा वी बी राव

Ans – A

 

35. निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है –

A. हड़प्पा – दयाराम साहनी

B. लोथल – एस. आर. राव

C. सुरकोटड़ा – जे. पी. जोशी

D. धौलावीरा – वी. के. थापड़

Ans – D

 

36. हड़प्पा का उत्खनन करने वाला प्रथम पुरातत्वविद जो इसके महत्व को नहीं समझ पाया था –

A. ए. कनिंघम

B. सर. जॉन मार्शल

C. मार्टीमर व्हीलर

D. जॉर्ज एफ डेल्स

Ans – A

 

37. निम्नलिखित में से कौन हड़प्पा और मोहनजोदड़ो के उत्खनन से संबंधित नहीं थे ?

A. आर. डी. बनर्जी

B. के. एन. दीक्षित

C. एम. एस. वत्स

D. वी. ए. स्मिथ

Ans – D

 

38. सिंधु सभ्यता की विकसित अवस्था में निम्नलिखित में से किस स्थल से घरों में कुओं के अवशेष मिले हैं ?

A. हड़प्पा

B. कालीबंगा

C. लोथल

D. मोहनजोदड़ो

Ans – D

 

39. मोहनजोदड़ो निम्नलिखित में से कहां पर स्थित है ?

A. भारत के गुजरात राज्य में

B. भारत के पंजाब राज्य में

C. पाकिस्तान के सिंध प्रांत में

D. अफगानिस्तान में

Ans – C

 

40. सर्वप्रथम मानव ने निम्न धातु का उपयोग किया :

A. सोना

B. चांदी

C. तांबा

D. लोहा

Ans – C

 

41. हाथी दांत का पैमाना हड़प्पीय संदर्भ में मिला है –

A. कालीबंगा में

B. लोथल में

C. धौलावीरा में

D. बणावली में

Ans – B

 

42. हड़प्पाकालीन स्थलों में अभी तक किस धातु की प्राप्ति नहीं हुई है ?

A. तांबा

B. स्वर्ण

C. चांदी

D. लोहा

Ans – D

 

43. निम्न में से कौन – सा स्थल घग्गर और उसकी सहायक नदियों की घाटी में स्थित है ?

A. आलमगीरपुर में

B. लोथल

C. मोहनजोदड़ो

D. बनावली

Ans – D

 

44. हड़प्पन संस्कृति  के संदर्भ में शैलकृत स्थापत्य के प्रमाण कहां से मिले हैं ?

A. कालीबंगा

B. धौलावीरा

C. कोटडीजी

D. आमरी

Ans – B

 

45. धौलावीरा जिस राज्य में स्थित है, वह है –

A. गुजरात

B. हरियाणा

C. पंजाब

D. राजस्थान

Ans – A

 

46. कौन – सा हड़प्पीय नगर तीन भागों में विभक्त है ?

A. लोथल

B. कालीबंगा

C. धौलावीरा

D. सुरकोटड़ा

Ans – C

 

47. एक उन्नत जल – प्रबंधन व्यवस्था का साक्ष्य प्राप्त हुआ है –

A. आलमगीरपुर से

B. धौलावीरा से

C. कालीबंगा से

D. लोथल से

Ans – B

 

48. हड़प्पा स्थल सनौली के अभी हाल में उत्खननों से प्राप्त हुए हैं –

A. मानव शवाधान

B. पशुओं के शवाधान

C. आवासीय भवन

D. रक्षा दीवार

Ans – A

 

49. वस्त्रों के लिए कपास की खेती का आरंभ सबसे पहले किया गया :

A. मिस्र में

B. मेसोपोटामिया में

C. मध्य अमेरिका में

D. भारत में

Ans – D

 

50. निम्न स्थानों पर किस एक स्थान पर सिंधु – घाटी सभ्यता से संबध्द विख्यात वृषभ – मुद्रा प्राप्त हुई थी ?

A. हड़प्पा

B. चन्हूदड़ो

C. लोथल

D. मोहनजोदड़ो

Ans – D

 

51.निम्नलिखित में से किस पशु का अंकन हड़प्पा संस्कृति की मुहरों पर नहीं मिलता है ?

A. बैल

B. हाथी

C. घोड़ा

D. भेड़

Ans – C

 

52. किस पशु के अवशेष सिंधु घाटी सभ्यता में प्राप्त नहीं हुए हैं ?

A. शेर

B. घोड़ा

C. गाय

D. हाथी

Ans – A

 

53. मृग – पट्टिका पर उत्कीर्ण  सींगयुक्त देवता की कृति प्राप्त हुई है –

A. बनावली से

B. कालीबंगा से

C. लोथल से

D. सुरकोटड़ा से

Ans – B

 

54. निम्नलिखित में से कौन – सी सभ्यता नील के तट पनपी ?

A. रोमन सभ्यता

B. सिंधु घाटी की सभ्यता

C. यूनानी सभ्यता

D. मिस्र की सभ्यता

Ans – D

 

55. लेखन कला की उचित प्रणाली विकसित करने वाली सर्वप्रथम प्राचीन सभ्यता थी –

A. सिंधु

B. मिस्र

C. सुमेरिया

D. चीन

Ans – C

 

सिंधु घाटी सभ्यता NCERT PDF – मैं आपको 1 और Bonus PDF NCERT Book से डाउनलोड करने को दे रहा हूँ। Download Now

 

Conclusion : ये सारे MCQ Questions Hindi में है जो कि Sindhu Ghati Sabhyata से सम्बंधित है आपके Exam के लिए काफी है। मैंने ये सारे Questions इस प्रकार से लिखे हैं कि आपको इस टॉपिक के लिए कोई और Notes से पढ़ने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन मैं ये बात आपको बताना चाहता हूँ कि सिर्फ PDF डाउनलोड करने से कुछ नहीं होगा। इसे डाउनलोड करके बार बार Revise करके Short notes जरूर बना लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!