खिलाफत आंदोलन | Khilafat Andolan In Hindi

खिलाफत आंदोलन ( Khilafat Andolan In Hindi ) :-
खिलाफत आंदोलन मुस्लमानों के द्वारा चलाया गया धार्मिक एवं राजनैतिक आंदोलन था। खिलाफत आंदोलन 24 नवंबर 1919 में शरू हुआ तथा 1924 में समाप्त हुआ था।

 

खिलाफत आंदोलन का कारण :-
ईस्लाम धर्म में खलीफा का पद बहुत बड़ा होता था। प्रथम विश्व युद्ध के बाद अंग्रेज सरकार ने खलीफा को पद से हटाना तथा टर्की को विभाजित करना मुख्य कारण था। इसका विरोध पुरे विश्व में किया गया था। भारत ने भी इसका विरोध किया। 13 सितम्बर 1919 में दिल्ली में अखिल भारतीय खिलाफत कमिटी का गठन मोहम्मद अली और शौकत अली के नेतृत्व में किया गया था।

 

खिलाफत आंदोलन के प्रमुख नेता :-
खिलाफत आंदोलन के प्रमुख नेता मोहम्मद अली और शौकत अली ने महात्मा गांधीजी से आग्रह किया की खिलाफत आंदोलन में मुस्लमानों का सहायता करें । उस समय महात्मा गांधीजी का प्रभाव भारत में बढ़ रहा था।

 

महात्मा गांधीजी भी चाह रहे थे कि हिन्दू मुस्लिम एक हो। उन्होंने हिन्दू मुस्लिम एकता के लिए खिलाफत आंदोलन में शामिल हुए थे। 24 नवम्बर 1919 में अखिल भारतीय खिलाफत सम्मलेन का आयोजन दिल्ली में किया गया इस सम्मलेन का अध्यक्ष महात्मा गांधीजी थे।

 

खिलाफत आंदोलन के सहयोगी नेता :-
खिलाफत आंदोलन के सहयोगी नेता मौलाना अब्दुल कलाम आजाद, जफर अली खां, हकीम अजमल खां और डॉ मुक्तार अंसारी थे।

 

कांग्रेस का लाहौर अधिवेशन से सम्बंधित Previous Year Questions के लिए नीचे Click करें।

Congress Ka Lahore Adhiveshan

 

खिलाफत आंदोलन का प्रचार :-
31 अगस्त 1920 में दिल्ली में खिलाफत दिवस मनाया जाता है। कुछ नेता पत्रिकाओं के माध्यम से खिलाफत आंदोलन का प्रचार किया। जैसे मोहम्मद अली ने हमदर्द नामक पत्रिका का सम्पादन किया।

 

मौलाना अब्दुल कलाम आजाद के द्वारा मल हिलाल नामक पत्रिका का सम्पादन किया गया और जफर अली खां के द्वारा कामरेड नामक पत्रिका का सम्पादन किया गया था।

 

खिलाफत आंदोलन का समापन 1924 :-
टर्की के कमालपाशा के नेतृत्व में बनी सरकार ने खलीफा के पद को समाप्त कर दिया और टर्की का विभाजन को स्वीकार कर लिया।

खिलाफत आंदोलन से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न ( FAQ ) :-
1. खिलाफत आंदोलन कब हुआ था ?
Ans – खिलाफत आंदोलन 24 नवम्बर 1919 में शुरू हुआ था।

 

2. खिलाफत आंदोलन किसने शुरू किया था ?
Ans – खिलाफत आंदोलन मुहम्मद अली और शौकत अली के द्वारा शुरू किया गया था।

 

3. खिलाफत आंदोलन कहाँ शुरू हुआ था ?
Ans – खिलाफत आंदोलन लखनऊ से शुरू हुआ था।

 

4. खिलाफत आंदोलन के अध्यक्ष कौन थे ?
Ans – खिलाफत आंदोलन के अध्यक्ष महात्मा गांधजी थे।

 

5. खिलाफत आंदोलन कब समाप्त हुआ था ?
Ans – खिलाफत आंदोलन 1924 में समाप्त हुआ था।

 

 

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!