रॉलेट एक्ट क्या है | Rowlatt Act 1919 In Hindi

रॉलेट एक्ट क्या है ( Rowlatt Act 1919 In Hindi ) :-
रॉलेट एक्ट 17 मार्च 1919 में शरू हुआ था। रॉलेट एक्ट ब्रिटिश सरकार के द्वारा भारत में हो रहे राष्ट्रीय आंदोलन को कुचलने के लिए बनाया गया एक कानून था। इस एक्ट के द्वारा अंग्रेज सरकार जिसको चाहे बिना मुकदमा चलाए जेल में बंद कर सकती थी।

 

रॉलेट एक्ट को काला कानून भी कहा जाता है। इस एक्ट का विरोध मोतीलाल नेहरू के द्वारा 20 मार्च 1919 में किया गया। इस एक्ट को मोती लाल नेहरू के द्वारा ‘ बिना अपील बिना दलील का कानून ‘ कहा गया गया था।

 

रॉलेट एक्ट अंग्रेजों के द्वारा क्यों लाया गया ?
जैसा की हम जानते हैं कि 1914 में प्रथम विश्व युद्ध शुरू हुआ और 1919 तक आते – आते समाप्त हो गया। उस समय के भारतीय युवा वर्ग उग्रवादी प्रवृति के होते जा रहे थे। और उनके मन में अंग्रेजों के प्रति असंतोष की भावना थी। इस गति – विधियों को देखते हुए एक जांच समिति का गठन किया गया जिसका नाम सेडिशन समिति था।

 

सेडिशन समिति का गठन :-
सेडिशन समिति का गठन 10 सितम्बर 1917 में किया गया था। इस समिति के अध्यक्ष थे सर सिडनी रॉलेट। सेडिशन समिति का मुख्य उदेश्य क्रांतिकारी आंदोलन का जांच करना था। सेडिशन समिति के गठन के दो वर्ष बाद 17 मार्च 1919 रॉलेट एक्ट शुरू हुआ था।

 

रॉलेट सत्याग्रह :-
रॉलेट एक्ट के विरोध में महात्मा गांधीजी के द्वारा 6 अप्रैल 1919 में रॉलेट सत्याग्रह चलाया गया। 6 अप्रैल को राष्ट्रीय अपमान दिवस और रॉलेट सभा / सत्याग्रह सभा का गठन किया गया था। सत्याग्रह सभा में ज्यादातर होमरूल लीग के युवा सदस्य थे।

 

महात्मा गाँधीजी का गिरफ़्तारी :-
महात्मा गाँधीजी को दिल्ली और पंजाब में जाना मना था। जब महात्मा गांधीजी मुम्बई से दिल्ली गए तो 9 अप्रैल को दिल्ली में प्रवेश करते ही गिरफ़्तार कर लिया गया था और उन्हें फिर मुम्बई में लाकर छोड़ दिया गया।

 

असहयोग आंदोलन से सम्बंधित Previous Year Questions के लिए नीचे Click करें।

Asahyog Andolan Ke Karan

 

रॉलेट एक्ट का उद्देश्य :-
रॉलेट एक्ट का मुख्य उदेश्य था कि भारत में बढ़ते हुए राष्ट्रीय आंदोलन को दबाना और ब्रिटिश सरकार के षड्यंत्र को जड़ से उखाड़ना था।

 

रॉलेट एक्ट से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न ( FAQ ) :-
1. जब रॉलेट एक्ट पारित हुआ उस समय भारत का वायसराय कौन था ?
Ans – जब रॉलेट एक्ट पारित हुआ उस समय भारत का वायसराय लॉर्ड चेम्सफोर्ड थे।

 

2. रॉलेट सत्याग्रह कब हुआ था ?
Ans – रॉलेट सत्याग्रह 6 अप्रैल 1919 को हुआ था।

 

3. रॉलेट एक्ट को काला कानून किसने कहा था ?
Ans – रॉलेट एक्ट को काला कानून गांधजी ने कहा था।

 

4. रॉलेट एक्ट का दूसरा नाम क्या है ?
Ans – रॉलेट एक्ट का दूसरा नाम काला कानून है।

 

5. रॉलेट एक्ट की शुरुआत किसने की थी ?
Ans – रॉलेट एक्ट की शुरुआत ब्रिटिश सरकार के द्वारा सर सिडनी रॉलेट की सेडिशन समिति ने शुरू किया था।

 

 

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!