भारत में कुल राष्ट्रीय पार्क ( Total National Park In India ) हैं – 106. भारत में राष्ट्रिय पार्क का कुल क्षेत्रफल है – 44,372 42 वर्ग किमी. भारत का पहला राष्ट्रीय पार्क जिम कार्बेट राष्ट्रीय पार्क है जो उत्तराखंड में है । वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के पहले भारत में 5 राष्ट्रीय पार्क थे।
राष्ट्रीय पार्क ( National Park ) किसे कहते हैं ?
एक ऐसा स्थान जो जैव विविधता के दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण होता है,तो उस स्थान को भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय पार्क घोषित कर दिया जाता है। राष्ट्रीय पार्क प्राकृतिक रूप से जानवरों की रहने की जगह होती है जिसका निगरानी सरकार के द्वारा किया जाता है।
एक ऐसा स्थान जो जैव विविधता के दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण होता है, तो उस स्थान को भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय पार्क घोषित कर दिया जाता है। राष्ट्रीय पार्क प्राकृतिक रूप से जानवरों की रहने की जगह होती है जिसका निगरानी सरकार के द्वारा किया जाता है।
Exam में Environment से पूछे गए Date के लिए नीचे Click करें।
Important Days and Dates of Environment
वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 :-
अवैध शिकार पर प्रतिबंध लगाने के लिए भारत सरकार के द्वारा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 9 सितम्बर 1972 को लागू किया गया था।
भारत में कुल 4 समुद्री राष्ट्रीय पार्क हैं –
1. गल्फ ऑफ कच्छ नेशनल पार्क
2. महात्मा गाँधी राष्ट्रीय पार्क
3. गल्फ ऑफ मन्नार नेशनल पार्क
4. रानी झाँसी मरीन नेशनल पार्क
भारत के कुल 7 नेशनल पार्क यूनेस्को विरासत में शामिल हैं –
1. काजीरंगा नेशनल पार्क
2. मानस नेशनल पार्क
3. केवलादेव नेशनल पार्क
4. सुन्दरवन नेशनल पार्क
5. नंदा देवी एवं फूलों की घाटी नेशनल पार्क
6. ग्रेट हिमालय नेशनल पार्क
7. कंचनजंघा नेशनल पार्क
राष्ट्रीय पार्क के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य :-
1. सबसे बड़ा राष्ट्रीय पार्क हेमिस नेशनल पार्क है जो लद्दाख में स्थित है।
2. तैरता हुआ राष्ट्रीय पार्क कीबुल लामजाओ राष्ट्रीय पार्क ( मणिपुर ) है।
3. पहला समुद्री नेशनल पार्क गल्फ ऑफ कच्छ राष्ट्रीय है जो गुजरात में स्थित है।
4. सबसे छोटा राष्ट्रीय पार्क दक्षिण बटन पार्क नेशनल पार्क है जो अंडमान और निकोबार में स्थित है।
5. विश्व का सबसे पहला नेशनल पार्क का नाम येल्लोस्टोन नेशनल पार्क है जिसकी स्थापना 1872 में किया गया था।
6. एक सींग वाला गैंडा काजीरंगा नेशनल पार्क ( असम ) में पाया जाता है और इसलिए ये पार्क विश्व भर में प्रसिद्ध है।
7. भारत में सबसे ज्यादा नेशनल पार्क मध्य प्रदेश में है। मध्य प्रदेश में टोटल 12 नेशनल पार्क है।