वुलर झील किस राज्य में स्थित है | Buller Jheel Kis Rajya Mein Sthit Hai

वुलर झील किस राज्य में स्थित है ( Buller Jheel Kis Rajya Mein Sthit Hai ) ? :-
वुलर झील भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के बांडीपोर जिले में स्थित है। वुलर झील भारत के मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है। वुलर झील झेलम नदी के मार्ग में आती है और झेलम नदी इसमें पानी भी डालती है। आगे चलकर झेलम नदी वुलर झील में से पानी भी निकाल लेती है।

 

वुलर झील का आकार :-
मौसम के अनुसार वुलर झील का आकार फैलाता और सिकुड़ता है। वुलर झील का क्षेत्रफल 30 वर्ग किमी से 260 वर्ग किमी तक बदलते रहता है। वुलर झील अपने बड़े आकार के कारण इसमें बड़ी लहरें उठती है। संस्कृत में इस बड़ी लहरें को ‘ उल्लल ‘ कहा जाता है। और यही नाम विकृत होकर वुलर पड़ गया।

 

वुलर झील का लम्बाई 16 किलोमीटर, चौड़ाई 9.6 किलोमीटर और गहराई 14 मीटर है। वुलर झील का सतह से ऊंचाई 1580 मीटर है।

 

वुलर झील का पुराना नाम :-
प्राचीन काल में महापद्म देवता वुलर झील के अधिदेवता थे। महापद्म देवता के नाम पर वुलर झील को महापद्मसर भी कहा जाता है।

 

चिपको आंदोलन से सम्बंधित Previous Year Questions के लिए नीचे Click करें।

 

Chipko Andolan Se Aap Kya Samajhte Hain

 

वुलर झील का महत्त्व :-
वुलर झील पर्यटन के दृष्टि से महत्वपूर्ण है। वुलर झील में अनेक तरह के मछलियां भी पाई जाती है। वुलर झील से लगभग 84 हजार मछुवारें अपने जीवन के लिए रोजी रोटी कमाते हैं।

 

और यहाँ अनेक तरह के पक्षी भी पाए जाते हैं जैसे – नीले रॉक कबूतर, अल्पाइन स्वीप, स्पैरो हॉक आदि। वुलर झील घूमने का सबसे अच्छा महीना अप्रैल और जून के बीच का होता है।

 

वुलर झील से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न ( FAQ ) :-
1. वुलर झील कहाँ स्थित है ?
Ans – वुलर झील जम्मू और कश्मीर के बांडीपोर जिले में स्थित है।

 

2. भारत की सबसे बड़ी झील का नाम क्या है ?
Ans – भारत की सबसे बड़ी झील का नाम चिल्का झील है।

 

3. भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन सी है ?
Ans – भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील वुलर झील है।

 

4. जम्मू कश्मीर में कौन – कौन से झील हैं ?
Ans – जम्मू कश्मीर में वुलर झील के अलावा और भी झील हैं – 1. डल झील 2. नागिन झील 3. मानसबल 4. मनसर झील आदि।

 

5. दुनिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन सी है ?
Ans – दुनिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील सुपीरियर झील है। यह कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका के सीमा पर स्थित है।

 

6. कूलर झील किस राज्य में स्थित है ?
Ans – ऐसा कोई भी कूलर झील नहीं हैलोग गलती से वुलर झील को कूलर झील लिख देते हैं। यह जम्मू कश्मीर में स्थित है।

 

7. वुलर झील किस नदी पर है ?
Ans – वुलर झील झेलम नदी पर है।

 

 

 

Rate this post

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!