अनेक शब्दों के लिए एक शब्द MCQ :-
1. जो पहले कभी न हुआ हो, उसे क्या कहते हैं ?
A. अदभुत
B. अभूतपूर्व
C. अपूर्व
D. अनुपम
Ans ➺ B
2. जो कहा न जा सके उसे क्या कहते हैं ?
A. अकथनीय
B. अक्षम्य
C. अजर
D. अगम्य
Ans ➺ A
3. समय की दृष्टि के अनुकूल को क्या कहते हैं ?
A. अनुकूल
B. समानुकूल
C. प्रतिकूल
D. समयानुकूल
Ans ➺ D
4. जो सब कुछ जनता है, उसे क्या कहते हैं ?
A. अज्ञ
B. सर्वज्ञ
C. विशेषज्ञ
D. कृतज्ञ
Ans ➺ B
5. जिसकी गर्दन सुन्दर हो, उसे क्या कहते हैं ?
A. सुदर्शन
B. सुगत
C. सुगर्दन
D. सुग्रीव
Ans ➺ D
6. लौकिक शब्द के लिए निम्नलिखित में से कौन – सा सही है ?
A. पकड़ लिया गया
B. एक समान दिखने वाला
C. लौकी से बना
D. जो इस लोक की बात हो
Ans ➺ D
7. पुरुष एवं स्त्री का जोड़ा क्या कहलाता है ?
A. पति -पत्नी
B. युग्म
C. युगल
D. दम्पती
Ans ➺ D
8. विधान मंडल द्वारा पारित या स्वीकृत विधि को हम क्या कहते हैं ?
A. अधिनियम
B. नियम
C. विनियम
D. अध्यादेश
Ans ➺ A
9. कार्य को नए ढंग से करने की पद्धति को हम क्या कहते हैं ?
A. पारस्परिक
B. नवागतरूप
C. नवीनीकरण
D. आधुनिकीकरण
Ans ➺ C
10. निश्चित समय के भीतर पत्र का उतर न प्राप्त होने की दशा में अनुबोधक के रूप में भेजा जानेवाला पत्र क्या कहलाता है ?
A. प्रतिवेदन
B. ज्ञापन
C. परिपत्र
D. अनुस्मारक
Ans ➺ D