भारत में मिट्टी के प्रकार | Types Of Mitti

भारत में मिट्टी के प्रकार ( Types Of Mitti ) – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने भारत की मिट्टियों को 8 भागों में विभाजित किया है। जलोढ़ मिट्टी, काली मिट्टी, लाल मिट्टी, लेटेराइट मिट्टी, पर्वतीय मिट्टी, दलदली मिट्टी, मरुस्थलीय मिट्टी और लवणीय मिट्टी।

मिट्टी की परिभाषा :-
मिट्टी का निर्माण चट्टानों के टूटने – फूटने तथा वनस्पति व जीवों के सड़ने, गलने से होता है। मिट्टी भूमि के ऊपरी सतह पर पाई जाने वाली दानेदार परत होती है।

भारत में सबसे ज्यादा क्षेत्रफल पर 4 प्रकार की मिट्टियां पाई जाती है, जो इस प्रकार से है – जलोढ़ मिट्टी, लाल मिट्टी, काली मिट्टी और लैटेराइट मिट्टी।

भारत की सभी मिट्टी में मुख्यतः नाइट्रोजन, फास्फोरस और ह्यूमस तीन तत्वों की कमी होती है।

जलोढ़ मिट्टी – जलोढ़ मिट्टी भारत में पाई जाने वाली सर्वाधिक उपजाऊ मिट्टी होती है। जलोढ़ मिट्टी को दोमट मिट्टी और कछारी मिट्टी भी कहते हैं। जलोढ़ मिट्टी दो प्रकार की होती है।

काली मिट्टी – काली मिट्टी का निर्माण बेसाल्ट चट्टानों के टूटने – फूटने से होता है। काली मिट्टी को रेगुर मिट्टी भी कहा जाता है।

लाल मिट्टी – लाल मिट्टी प्रायद्वीपीय भारत के कम वर्षा वाले क्षेत्र में पायी जाती है। इस मिट्टी का लाल रंग फेरिक ऑक्साइड की उपस्थिति के कारण होता है।

लेटेराइट मिट्टी – लेटेराइट मिट्टी उस क्षेत्र में पायी जाती है जहां पर 200 सेंटीमीटर से अधिक वर्षा होती हो और अत्यधिक गर्मी पड़ती है। इसे मखरली मिट्टी भी कहा जाता है।

मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नीचे Click करें।

Madhya Pradesh Ke Rashtriy Udyan

 

मिट्टी के प्रकार से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न ( FAQ ) :-
1. जलोढ़ मिट्टी कितने प्रकार की होती है ?
Ans – जलोढ़ मिट्टी दो प्रकार की होती है।

 

2. आयु के आधार पर मिट्टी कितने प्रकार की होती है ?
Ans – आयु के आधार पर मिट्टी दो प्रकार की होती है – खादर एवं बांगर ।

 

3. जलोढ़ मिट्टी किस रंग की होती है ?
Ans – जलोढ़ मिट्टी का रंग हल्का धूसर होती है।

 

4. भारत में मिट्टी कितने प्रकार की होती हैं ?
Ans – भारत में मिट्टी आठ प्रकार की होती है।

 

5. काली मिट्टी कहां पाई जाती है ?
Ans – काली मिट्टी मुख्यतः महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, और मध्य प्रदेश में पाई जाती है।

 

6. काली मिट्टी कैसे बनती है ?
Ans – काली मिट्टी ज्वालामुखी चट्टानों के टूटने फूटने तथा लावा के बहने से बनती है

 

7. जलोढ़ मिट्टी किसे कहते हैं ?
Ans – नदियों के द्वारा बहाकर लाई गई मिट्टी को जलोढ़ मिट्टी कहते हैं।

 

 

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!