1813 का चार्टर एक्ट | Charter Act 1813 In Hindi

1813 का चार्टर एक्ट ( Charter Act 1813 In Hindi ) – 1793 के चार्टर एक्ट के तहत भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया द्वारा भारतीय क्षेत्रों में प्रशासन करने के अधिकार को 20 वर्षों के लिए बढ़ा दिया गया था। उसी को नए तरीके से संशोधन करके नवीनीकरण करना था। इसी कारण से 1813 में चार्टर एक्ट लाया गया।

 

1813 चार्टर एक्ट :–
1813 में ईस्ट इंडिया कंपनी के चार्टर की अवधि समाप्त होने वाली थी, तो इंग्लैंड में कंपनी के व्यापारिक एकाधिकार को समाप्त करने की मांग उठने लगी।

 

इसके साथ ही अहस्तक्षेप के सिद्धांत तथा नेपोलियन द्वारा लागू की गई महाद्वीपीय व्यवस्था से अंग्रेजों के लिए यूरोपीय व्यापार के मार्ग लगभग बंद हो गए थे। अतः सभी चाहते थे कि कंपनी का व्यापारिक एकाधिकार समाप्त कर दिया जाए।

 

1813 चार्टर एक्ट की विशेषता : –
1. कंपनी का भारतीय व्यापार का एकाधिकार समाप्त कर दिया गया। लेकिन चीन से व्यापार एवं चाय के व्यापार पर एकाधिकार बनाये रखा।

 

2. कंपनी के भागीदारों को भारतीय राजस्व से 10.5 प्रतिशत लाभांश दिए जाने की व्यवस्था की गई।

 

3. कंपनी को और अगले 20 वर्षों के लिए भारतीय प्रदेशों तथा राजस्व पर नियंत्रण का अधिकार दे दिया गया।

 

4. सभी अंग्रेजी व्यापारियों को भारत में व्यापार करने की छूट दी गयी।

 

5. ईसाई मिशनिरियों को आज्ञा प्राप्त करके भारत में धर्म प्रचार करने की सुविधा प्रदान की गई।

 

6. अंग्रेज व्यापारियों तथा इंजीनियरों को भारत में आने व बसने की अनुमति दी गयी।

 

7. 1 लाख की राशि कंपनी अपनी आय से भारतीयों की शिक्षा पर खर्च करेगी।

 

चिपको आंदोलन से सम्बंधित महत्वपूर्ण Questions के लिए नीचे Click करें।

Chipko Andolan Se Aap Kya Samajhte Hain

 

1813 का Charter Act और हमारा वर्तमान का संविधान : –
1813 के Charter Act के समय ही मिशनरियों को भारत में इसे धर्म के प्रचार – प्रसार करने की अनुमति दी गयी थी। इसी आधार पर आज का भारतीय संविधान का Article 25 धर्म के प्रचार की स्वतंत्रता प्रदान करता है।

 

1813 का Charter Act से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न : –
1. 1813 के Charter Act के अनुसार कंपनी को भारतीय राजस्व का कितना % लाभांश की व्यवस्था किया गया था ?
Ans – 10.5 %

 

2. 1813 के चार्टर एक्ट के अनुसार शिक्षा के प्रचार – प्रसार के लिए कितने धनराशि खर्च करने की आज्ञा दी गयी थी ?
Ans – एक लाख रुपये की धनराशि

 

3. 1813 चार्टर एक्ट के समय बंगाल का गवर्नर जनरल कौन था ?
Ans – लार्ड मिंटो

 

4. ब्रिटेन की कोई भी कंपनी अगर ब्रिटेन से बाहर व्यापार करना चाहती थी, तो उसे व्यापार करने के लिए किससे आज्ञा पत्र लेना पड़ता था ?
Ans – ब्रिटेन की महारानी से

 

5. चार्टर एक्ट क्यों लाया गया था ?
Ans – ईस्ट इंडिया कंपनी का समय – समय पर कार्य क्षेत्र और समय सीमा को बढ़ाने के लिए ब्रिटिश सरकार द्वारा चार्टर एक्ट लाया गया था।

 

 

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!