दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान कहाँ है | Dachigam Rashtriya Udyan Kahan Hai

दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान कहाँ है ( Dachigam Rashtriya Udyan Kahan Hai ) ?
दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान जम्मू कश्मीर के श्रीनगर जिले में स्थित है। दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान डल झील से पूर्व में स्थित है।

 

दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान की घोषणा :-

दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान की घोषणा 1910 में किया गया था। दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान की घोषणा जम्मू और कश्मीर के महाराजा के द्वारा किया गया था। दाचीगाम को राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा 1981 में दिया गया था।

 

दाचीगाम का अर्थ :-

दाचीगाम का अर्थ होता है दस ग्राम। कहा जाता है कि इस दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान में दस गांव हुआ करता था जिसे हटाकर संरक्षित क्षेत्र बनाया गया था।

 

दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र :-

दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान की घोषणा संरक्षित क्षेत्र के रूप में किया गया था। इस क्षेत्र से श्रीनगर के लिए पीने का जल उपलब्ध कराया जाता था। दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान श्रीनगर से 22 किलोमीटर दूर स्थित है।

 

उपराष्ट्रपति से संबंधित Important Question के लिए नीचे Click करें।

उपराष्ट्रपति से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

 

दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान में स्थित प्रमुख वनस्पति :-

दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान में 500 से अधिक प्रकार के पेड़ – पौधे और जड़ी-बूटियां पाई जाती है। दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान में सेब, नाशपाती, बेर, अखरोट, ओक, विलो, जंगली चेरी, देवदार, पर्णपाती और झाड़ियां आदि पाई जाती है।

 

दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान में स्थित प्राणी :-

दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान में काला भालू, गीदड़, पहाड़ी लोमड़ी, कस्तूरी मृग, लोमड़ी, हिम तेन्दुआ आदि पाई जाती है।

 

जम्मू कश्मीर में स्थित राष्ट्रीय उद्यान :-

दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान, किश्तवाड़ राष्ट्रीय उद्यान, हेमिस राष्ट्रीय उद्यान,सलीम अली राष्ट्रीय उद्यान और काजीनाग राष्ट्रीय उद्यान।

 

दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान में घूमने का मौसम :-

दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान घूमने का सबसे अच्छा मौसम मार्च और जून के बीच का होता है।

 

दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान के रोचक तथ्य :-

दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान में 150 से अधिक पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं। दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान में जाने का रास्ता श्रीनगर के न्यू थीद क्षेत्र से है। न्यू थीद क्षेत्र श्रीनगर का एक मोहल्ला है। दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान 141 वर्ग किमी क्षेत्रफल में विस्तृत है। दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान 5500 फीट से 14,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!