कल का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ? | Kal Ka Anekarthi Shabd Kya Hota Hai

कल का अनेकार्थी शब्द निम्न में से कौन-सा है ?

A. आँख
B. निर्मल
C. बीता हुआ दिन
D. असमय
Ans – C

 

Explanation :-

  • कल का अनेकार्थी शब्द – आने वाला दिन, बिता हुआ दिन, मशीन, चैन, आराम, सुख, पुर्जा, मधुर ध्वनि, शान्ति।
  • अनेकार्थी का अर्थ होता है – अनेक अर्थ देने वाला
  • कल रूढ़ शब्द का उदाहरण है।
  • आने वाले कल को अंग्रेजी में Tomorrow कहते हैं।
  • बीता हुआ कल को अंग्रेजी में Yesterday कहते हैं।

 

कल और काल में क्या अंतर होता है ?
✅कल का अर्थ होता है – आने वाला दिन, बीता हुआ दिन, मशीन, इत्यादि।
✅काल का अर्थ होता है – समय, यमराज, मृत्यु

 

एग्जाम में अक्सर अनेकार्थी शब्द से प्रश्न पूछे जाते हैं। बहुत सारे छात्र अनेकार्थी शब्द को पर्यायवाची शब्द समझ कर गलत उत्तर देकर आ जाते हैं। उनको लगता है कि दोनों एक ही शब्द हैं।

 

मैंने यहां पर अनेकार्थी शब्द और पर्यायवाची शब्द को सरल भाषा में समझाया है। मैंने दोनों शब्दों को परिभाषा और उदाहरण के माध्यम से समझाया है।

 

अनेकार्थी शब्द और पर्यायवाची शब्द में क्या अंतर है ?

ऐसे शब्द जिनके अर्थ एक से अधिक होते हैं उसे अनेकार्थी शब्द कहते हैं। जैसे – सारंग का एक अर्थ है मोर तो दूसरा अर्थ है हंस।

 

ऐसे शब्द जो अर्थ में दूसरे शब्दों के समान हो उसे पर्यायवाची शब्द कहते हैं। जैसे – असुर का पर्यायवाची शब्द दैत्य, दानव, राक्षस, निशाचर, रजनीचर, दनुज।

 

अनेकार्थी शब्द के महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न :-

1. इनमें से आराम का अनेकार्थी शब्द कौन-सा है ?
A. चिन्ह संख्या
B. बाग
C. कारण
D. वस्त्र
Ans – B

Ans ➺ B

 

2. निम्नलिखित में से अंक का अनेकार्थी शब्द कौन-सा है ?
A. गोद
B. कारण
C. पारा
D. मृत्यु

Ans ➺ A

 

3. इनमें से अंबर का अनेकार्थी शब्द कौन-सा है ?
A. हाथी का मस्तक
B. शिव
C. आकाश
D. धतूरा

Ans ➺ C

 

4. निम्नलिखित में से अर्थ का अनेकार्थी शब्द कौन-सा है ?
A. जीव
B. एक राशि
C. पीतल
D. मतलब

Ans ➺ D

 

5. निम्न में से अनल का अनेकार्थी शब्द कौन-सा है ?
A. परमात्मा
B. आग
C. यमराज
D. हालत

Ans ➺ B

 

6. दिए गए विकल्पों में से ईश्वर का अनेकार्थी शब्द कौन-सा है ?
A. यमराज
B. धरती
C. दुष्ट
D. परमात्मा

Ans ➺ D

 

7. निम्नलिखित में से काल का अनेकार्थी शब्द कौन-सा है ?
A. घड़ा
B. चाल
C. समय
D. हाथी का मस्तक

Ans ➺ C

 

8. दिए गए विकल्पों में से कुंभ का अनेकार्थी शब्द कौन-सा है ?
A. धरती
B. घड़ा
C. पंक्ति
D. शरीर

Ans ➺ B

 

9. निम्नलिखिमोक्षत में से खल का अनेकार्थी शब्द कौन-सा है ?
A. दुष्ट
B. मोक्ष
C. वस्त्र
D. मूर्ति

Ans ➺ A

 

10. निम्नलिखित में से गति का अनेकार्थी शब्द कौन-सा है ?
A. पतला
B. आश्रम
C. चाल
D. अवलम्ब

Ans ➺ C

 

11. निम्नलिखित में से चरण का अनेकार्थी शब्द कौन-सा है ?
A. पग
B. शरीर
C. टापू
D. भौंरा

Ans ➺ A

 

12. दिए गए विकल्पों में से तनु का अनेकार्थी शब्द कौन-सा है ?
A. अवलम्ब
B. आकृति
C. शरीर
D. चिन्ह संख्या

Ans ➺ C

 

13. दिए गए विकल्पों में से द्वीप का अनेकार्थी शब्द कौन-सा है ?
A. आकृति
B. जीव
C. टापू
D. विश्राम

Ans ➺ C

 

14. निम्नलिखित में से मुद्रा का अनेकार्थी शब्द कौन-सा है ?
A. चिन्ह संख्या
B. मुहर
C. धन
D. वस्त्र

Ans ➺ B

 

15. गो का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
A. गाय
B. वस्त्र
C. जल
D. इनमें से कोई नहीं

Ans ➺ A

 

16. अम्बर का अनेकार्थी शब्द निम्न में से कौन – सा नहीं है ?
A. आकाश
B. बादल
C. वस्त्र
D. शंख

Ans ➺ D

 

17. वर का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
A. दूल्हा
B. मुक्ति
C. स्वरूप
D. ब्रह्मा

Ans ➺ A

 

18. अमृत का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
A. स्वरूप
B. सुधा
C. वस्त्र
D. दूल्हा

Ans ➺ B

 

19. निम्नलिखित में से आत्मा का अनेकार्थी शब्द कौन-सा नहीं है ?
A. स्वरूप
B. ब्रह्मा
C. सूर्य
D. वर्ण

Ans ➺ D

 

20. इनमें से अक्षर का अनेकार्थी शब्द कौन-सा नहीं है ?
A. वर्ण
B. आत्मा
C. अवकाश
D. सत्य

Ans ➺ B

 

21. निम्नलिखित में से बेला का अनेकार्थी शब्द कौन-सा है ?
A. समय
B. इच्छा
C. सेना
D. इनमें से कोई नहीं

Ans ➺ A

 

22. अपेक्षा का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
A. आवश्यकता
B. श्रृंखला
C. ब्राह्मण
D. प्राणी

Ans ➺ A

 

23. कटक का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
A. सेना और शिविर
B. पक्षी और दाँत
C. ब्रह्मा और कमल
D. इनमें से कोई नहीं

Ans ➺ A

 

24. द्विज का अनेकार्थी शब्द निम्नलिखित में से कौन-सा है ?
A. अमृत
B. अण्डज
C. ध्वज
D. प्रखर

Ans ➺ B

 

25. इनमें से केतु का अनेकार्थी शब्द कौन-सा नहीं है ?
A. ध्वज
B. एक ग्रह
C. दुष्ट
D. पुच्छल तारा

Ans ➺ C

 

26. निम्नलिखित में से खर का अनेकार्थी शब्द कौन-सा है ?
A. हाथी
B. पर्वत
C. गधा
D. चमक

Ans ➺ C

 

27. नाग का अनेकार्थी शब्द निम्नलिखित में से कौन -सा नहीं है ?
A. साँप
B. पर्वत
C. बादल
D. नगीना

Ans ➺ D

 

कुछ महत्वपूर्ण अनेकार्थी शब्द :-

1. सारंग का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – मोर, बादल, बाज, मृग, चंद्रमा, धनुष, समुद्र, कोयल, हाथी, सूर्य, सोना, भौरा, शंख, सिंह, घोड़ा, कामदेव, सर्प, चातक, हंस।

 

2. गो का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – गाय, नदी, इन्द्रिय, तारे, सरस्वती, माता, जल, दिशा, सांड, बैल, चन्द्रमा, घोड़ा, स्वर्ग, आँख, आकाश, पृथ्वी, इंद्र का वज्र, वाणी।

 

3. अम्बर का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – वस्त्र, आकाश, बादल, एक प्रकार का इत्र, कपास, अभ्रक, एक नज़र।

 

4. वर का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – दूल्हा, श्रेष्ठ, वरण करने योग्य, वरदान, पति, आशीर्वाद।

 

5. अमृत का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – सुधा, जल, मुक्ति, दूध, पारा, स्वर्ग, अन्न।

 

6. आत्मा का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – स्वरूप, ब्रह्मा, सूर्य, अग्नि, परमात्मा।

 

7. अक्षर का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – वर्ण, ब्रह्मा, आत्मा, नित्य, सत्य, आकाश।

 

8. बेला का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – अवकाश, समय, समुद्र की लहर।

 

9. अपेक्षा का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – इच्छा, आशा, आवश्यकता ।

 

10. कटक का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – सेना, शिविर, समूह, कड़ा, श्रृंखला, चटाई।

 

11. द्विज का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – पक्षी, दाँत, अण्डज, ब्राह्मण, चन्द्रमा, प्राणी।

 

12. कज का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – ब्रह्मा, कमल, अमृत, केश।

 

13. केतु का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – ध्वज, एक ग्रह, पुच्छल तारा।

 

14. खर का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – गधा, तिनका, प्रखर, एक राक्षस, दुष्ट।

 

15. नाग का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – हाथी, साँप, पर्वत, बादल, वायु का भेद।

 

16. नग का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – पर्वत, साँप, नगीना, संख्या, अहद।

 

17. पानी का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – जल, चमक, सम्मान, लज्जा, वर्षा, वन।

 

18. लहर का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – तरंग, उमंग, झोंका, झूलना, मचलना।

 

19. आपत्ति का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – विपत्ति, एतराज।

 

20. अनंत का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – आकाश, ईश्वर, विष्णु, अंतहीन, शेष नाग।

 

21. अवकाश का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – छुटटी, अवसर, अंतराल।

 

22. अन्तर का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – शेष, दूरी, हृदय, भेद।

 

23. अर्क का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – इन्द्र, सूर्य, रस, अकबन।

 

24. अंकुर का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – कोंपल, नोंक, सूजन, रोआँ।

 

25. अंजन का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – काजल, रात, माया, लेप।

 

26. अंश का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – हिस्सा, कोण का अंश, किरण।

 

27. अंत का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – मरण, अवसान, सीमा।

 

28. अनन्त का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – आकाश, अन्तहीन, विष्णु।

 

29. अच्युत का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – कृष्ण, स्थिर, अविनाशी।

 

30. अपर का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – दूसरा, इतर, पंखहीन।

 

31. अपंग का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – अपाहिज, तिलक, नेत्रों के कोने।

 

32. आराम का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – बाग, विश्राम, रोग का दूर होना, निरोग होना।

 

33. अंक का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – भाग्य, गिनती के अंक, नाटक के अंक, चिन्ह संख्या, गोद।

 

34. अंबर का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – आकाश, अमृत, वस्त्र।

 

35. अर्थ का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – मतलब, कारण, लिए, भाव, हेतु, अभिप्राय, धन, आशय, प्रयोजन।

 

36. अनल का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – आग, परमेश्वर, जीव, विष्णु।

 

37. ईश्वर का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – परमात्मा, स्वामी, शिव, पारा, पीतल।

 

38. काल का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – समय, मृत्यु, यमराज।

 

39. कुंभ का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – घड़ा, एक राशि, हाथी का मस्तक।

 

40. खल का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – दुष्ट, धतूरा, बेहया, धरती, सूर्य।

 

41. गति का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – पाल, हालत, चाल, दशा, मोक्ष, पहुँच।

 

42. चरण का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – पग, पंक्ति, पघ का भाग।

 

43. तनु का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – शरीर, मूर्ति, अल्प, कोमल, पतला।

 

44. द्वीप का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – टापू, आश्रम, हाथी, अवलम्ब।

 

45. मुद्रा का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – मुहर, आकृति, सिक्का, अँगूठी, रूप, धन।

 

46.अज का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – ब्रम्हा, बकरा, दशरथ का पिता।

 

47. अक्ष का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – आँख, धुरी, आत्मा, पहिया, पासा।

 

48. अक्षर का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – अविनाशी, वर्ण, आत्मा, आकाश, मोक्ष।

 

49. अमल का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – निर्मल, अभ्यास, समय, नशा।

 

50. अमर का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – देवता, पारा, अविनाशी।

 

51. अलि का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – भौंरा, मदिरा, कुत्ता।

 

52. अहि का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – सर्प, सूर्य, कष्ट।

 

53. अचल का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – स्थिर, पर्वत, दृढ़।

 

54. अटक का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – बाधा, भ्रमणशील, उलझन।

 

55. अरुण का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – लाल रंग, सूर्य सिन्दूर।

 

56. आँख का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – नयन, परख, सन्तान, छिद्र।

 

57. कमल का अनेकार्थी शब्द क्या होता है ?
Ans – हिरण, पंकज, ताम्बा, आकाश।

 

निष्कर्ष –

आज के इस पोस्ट में आप कल का अनेकार्थी शब्द को पढ़ लिए होंगे। इसके अलावा आप 70 से अधिक अनेकार्थी शब्द के बारे में भी पढ़ लिए होंगे।

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!