[Free] भारत के राष्ट्रपति | MCQ On President Of India In Hindi Online Test

अगर आप Free में MCQ On President Of India In Hindi Online Test देना चाहते हैं तो आपका स्वागत है.

 

Polity का राष्ट्रपति टॉपिक एक महत्वपूर्ण टॉपिक है. यहाँ पर राष्ट्रपति से संबंधित सारे प्रश्न मिल जायेंगे. इसमें वैसे प्रश्नों को भी लिखा गया है जो Exam में बार-बार पूछे गए हैं.

 

1. भारत में राष्ट्रपति का निर्वाचन किस तरह से होता है ?
A. प्रत्यक्ष रूप से
B. राज्य सभा के सदस्यों द्वारा
C. लोक सभा के सदस्यों द्वारा
D. अप्रत्यक्ष मतदान से

Ans ➺ D

 

2. भारत में राष्ट्रपति का चुनाव किस प्रणाली के द्वारा किया जाता है ?
A. प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा
B. एकल हस्तांतरणीय मत प्रणाली द्वारा
C. आनुपातिक मत प्रणाली द्वारा
D. खुला बैलट प्रणाली द्वारा

Ans ➺ B

 

3. राष्ट्रपति के निर्वाचन मण्डल के सदस्य किस प्रकार के निर्वाचित सदस्य होते हैं ?
1 संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य
2 राज्य विधान मंडलों के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य
3 सभी राज्यों की विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य
4 दिल्ली और पांडिचेरी विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य
कूट :
A. 1 , 2 , 3 सही हैं
B. 1 , 3 सही हैं
C. 1 , 2 , 4 सही हैं
D. 1 , 3 , 4 सही हैं

Ans ➺ D

 

4. इनमें से कौन – सा भारत के राष्ट्रपति के निर्वाचन हेतु निर्वाचकगण में सम्मिलित नहीं होते हैं ?
A. लोक सभा के निर्वाचित सदस्य
B. राज्य सभा के निर्वाचित सदस्य
C. राज्यों की विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य
D. राज्यों की विधान परिषदों के निर्वाचित सदस्य

Ans ➺ D

 

5. भारत के राष्ट्रपति किसके द्वारा चुने जाते हैं ?
A. केवल राज्य सभा के सदस्यों द्वारा
B. केवल लोक सभा के सदस्यों द्वारा
C. केवल राज्यों के विधान सभाओं और लोक सभा के सदस्यों द्वारा
D. राज्य सभा, लोक सभा और राज्यों की विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्यों द्वारा

Ans ➺ D

 

6. भारत के राष्ट्रपति के उम्मीदवार के प्रस्ताव का अनुसमर्थन कम से कम कितना किया जाना चाहिए ?
A. पचास निर्वाचकों द्वारा
B. बीस निर्वाचकों द्वारा
C. पांच निर्वाचकों द्वारा
D. पंद्रह निर्वाचकों द्वारा

Ans ➺ A

 

7. राष्ट्रपति के निर्वाचक में राज्य का मुख्यमंत्री मतदान करने के लिए पात्र नहीं होता है क्यों –
A. वह स्वयं प्रत्याशी होता है
B. उसे राज्य विधान मंडल के निचले सदन में अपना बहुमत सिद्ध करना शेष हो
C. वह राज्य विधान मंडल में उच्च सदन का सदस्य हो
D. वह राज्य विधान मंडल में निम्न सदन का सदस्य हो

Ans ➺ C

 

8. राष्ट्रपति के उम्म्मीदवार के लिए क्या होना आवश्यक नहीं है ?
A. आयु 35 वर्ष हो
B. पढ़ा – लिखा हो
C. सांसद चुने जाने की योग्यता रखता हो
D. देश का नागरिक हो

Ans ➺ B

 

9. एक सांसद अथवा विधान सभा का सदस्य राष्ट्रपति निर्वाचित हो सकता है, परंतु उसे क्या छोड़नी होगी ?
A. चुनाव लड़ने से पूर्व उसे अपनी सदस्यता से त्यागपत्र देना होगा।
B. अपने निर्वाचन से 6 माह के अंदर अपनी सदस्यता छोड़नी होगी।
C. निर्वाचन होने के तुरंत उपरांत अपनी सदस्यता छोड़नी होगी।
D. एक सांसद चुनाव लड़ सकता है, परंतु विधान सभा का सदस्य नहीं।

Ans ➺ C

 

10. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में राष्ट्रपति के पद के लिए पुनः निर्वाचन की योग्यताएं निर्धारित करता है ?
A. अनुच्छेद 52
B. अनुच्छेद 54
C. अनुच्छेद 55
D. अनुच्छेद 57

Ans ➺ D

 

11. भारत के राष्ट्रपति के चुनाव में कोई विवाद है तो उस विवाद को किसे सौंपा जा सकता है ?
A. भारत के महाधिवक्ता को
B. सांसद को
C. भारत के सर्वोच्च न्यायालय को
D. इसमें से कोई नहीं

Ans ➺ C

 

12. राष्ट्रपति पांच वर्ष तक अपने पद पर किस दिन से रहता है ?
A. अपने निर्वाचन की तारीख से
B. संसद द्वारा निर्धारित तिथि से
C. अपने पद ग्रहण के दिन से
D. निर्वाचित आयोग द्वारा घोषित तिथि से

Ans ➺ C

 

13. भारत के राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र किसे संबोधित करके देते हैं ?
A. लोक सभा स्पीकर
B. उपराष्ट्रपति
C. प्रधानमंत्री
D. सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

Ans ➺ B

 

14. भारत का राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र निम्न से किसको सौंपता है ?
A. लोक सभा के अध्यक्ष को
B. भारत के उपराष्ट्रपति को
C. भारत के मुख्य न्यायाधीश को
D. भारत के प्रधानमंत्री को

Ans ➺ B

 

15. भारत के राष्ट्रपति को उसके पद से किसके द्वारा हटाया जा सकता है ?
A. भारत के प्रधानमंत्री द्वारा
B. लोक सभा के द्वारा
C. भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा
D. संसद द्वारा

Ans ➺ D

 

16338
Created by PDFKING.IN
Polity Online Quiz

Polity Quiz Set - 1

1 / 10

संसद के कुल सदस्यों का कितना भाग वैधानिक चैम्बर की मीटिंग बुलाने के लिए आवश्यक (कोरम) होता है ?

2 / 10

लोकसभा के अध्यक्ष अपना त्यागपत्र किसे देता है ?

3 / 10

संसद के दोनों सदनों के संयुक्त बैठक को कौन सम्बोधित करता है ?

4 / 10

संसद के संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता कौन करता है ?

5 / 10

राज्यसभा के सदस्य किसके द्वारा चुने जाते हैं ?

6 / 10

भारत की संसद के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा option सही नहीं है ?

7 / 10

भारत का प्रधानमंत्री बनने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होती है ?

8 / 10

अगर किसी सामान्य विधेयक पर राज्यसभा और लोकसभा के बीच मतभेद होता है, तो उसका समाधान कौन करेगा ?

9 / 10

राज्य सभा के सदस्य का कार्यकाल कितने वर्ष के लिए होता है ?

10 / 10

इनमें से कौन भारत के राष्ट्रपति की इच्छा तक ही पद पर बने रह सकते हैं ?

Your score is

0%

 

16. भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद के तहत राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाया जा सकता है ?
A. अनुच्छेद 356 के द्वारा
B. अनुच्छेद 75 के द्वारा
C. अनुच्छेद 76 के द्वारा
D. अनुच्छेद 61 के द्वारा

Ans ➺ D

 

17. भारत के राष्ट्रपति को कार्य – अवधि की समाप्ति से पूर्व भी पद से किस प्रकार हटाया जा सकता है ?
A. सत्ताधारी राजनीतिक दल द्वारा
B. प्रधानमंत्री द्वारा
C. महाभियोग द्वारा
D. न्यायालय में ट्रायल द्वारा

Ans ➺ C

 

18. राष्ट्रपति पर महाभियोग का आरोप निम्न में से संसद के किस सदन द्वारा लगाया जा सकता है ?
A. लोक सभा
B. राज्य सभा
C. संसद के किसी भी सदन द्वारा
D. उपयुक्त में से किसी के द्वारा नहीं

Ans ➺ C

 

19. जब राष्ट्रपति मृत्यु, त्यागपत्र, पदच्युत या अन्य किसी कारणों से अपने कर्तव्यों को सही तरह से नहीं निभा सकता है, तो उपराष्ट्रपति कितने समय तक के लिए राष्ट्रपति के रूप में कार्य करता है ?
A. 5 वर्ष
B. 1.5 वर्ष
C. 1 वर्ष
D. 6 माह

Ans ➺ D

 

20. यदि मृत्यु, त्यागपत्र अथवा किसी कारण हटाए जाने की स्थिति में भारत के राष्ट्रपति का पद रिक्त हो जाता है, तो उस पद का कार्यभार कौन संभालता है ?
A. प्रधानमंत्री
B. सुप्रीम कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश
C. उपराष्ट्रपति
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Ans ➺ C

 

21. यदि भारत के राष्ट्रपति का पद रिक्त हो जाता है और कोई उपराष्ट्रपति भी नहीं होता है तब निम्न में से कौन कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में होगा ?
A. राज्य सभा का उप सभापति
B. भारत का महान्यायवादी
C. लोक सभा का अध्यक्ष
D. सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश

Ans ➺ D

 

22. भारत का कार्यपालिका अध्यक्ष ( Executive Head ) निम्न में से कौन होता है ?
A. राष्ट्रपति
B. प्रधानमंत्री
C. विरोधी दल के नेता
D. भारत सरकार के मुख्य सचिव

Ans ➺ A

 

23. इनमें से कौन भारतीय गणतंत्र का प्रमुख होता है ?
A. भारत का राष्ट्रपति
B. भारत का प्रधानमंत्री
C. मंत्रिमंडल
D. राजनीतिक प्रमुख मंत्रिपरिषद सहित

Ans ➺ A

 

24. भारतीय संविधान में समस्त कार्यपालिका शक्तियां किसमें निहित होते हैं ?
A. प्रधानमंत्री में
B. मंत्रिपरिषद में
C. राष्ट्रपति में
D. संसद में

Ans ➺ C

 

25. भारतीय संविधान में केंद्रीय सरकार की अधिशासी शक्तियों को निम्न से किसमें निहित है ?
A. भारत के राष्ट्रपति
B. भारत के प्रधानमंत्री
C. केंद्रीय मंत्रिमंडल
D. सभी तीनों में

Ans ➺ A

 

26. भारतीय संविधान के किस संशोधन द्वारा राष्ट्रपति को किसी भी मामला मंत्रिपरिषद द्वारा पुनर्विचार किये जाने के लिए वापस भेजने का अधिकार दिया गया है ?
A. 39 वें
B. 40 वें
C. 42 वें
D. 44 वें

Ans ➺ D

 

27. राष्ट्रपति लोक सभा को किसके अनुशंसा पर भंग करते हैं ?
A. भारत के प्रधान न्यायाधीश की अनुशंसा पर
B. लोक सभा की अनुशंसा पर
C. केंद्रीय मंत्रिमंडल की अनुशंसा पर
D. राज्य सभा की अनुशंसा पर

Ans ➺ C

 

28. भारत के राष्ट्रपति किसके अनुशंसा पर लोक सभा को भंग कर सकते हैं ?
A. राज्य सभा
B. चुनाव आयोग
C. भारत के मुख्य न्यायाधीश
D. मंत्रिपरिषद

Ans ➺ D

 

29. लोक सभा और राज्य सभा की संयुक्त बैठक किसके द्वारा बुलाई जाती है ?
A. राष्ट्रपति द्वारा
B. लोक सभा के अध्यक्ष द्वारा
C. संसद द्वारा
D. राज्य सभा के सभापति द्वारा

Ans ➺ A

 

30. भारतीय संसद का संयुक्त अधिवेशन को कौन एक बुलाता है ?
A. राष्ट्रपति
B. उप-राष्ट्रपति
C. प्रधानमंत्री
D. लोक सभा का अध्यक्ष

Ans ➺ A

 

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!