पियाजे और वाइगोत्सकी के सिद्धांत में अंतर

पियाजे और वाइगोत्सकी के सिद्धांत में अंतर :-

1 जिन पियाजे का मानना था कि बालक के ज्ञान का विकास किसी कार्य को करने से होता है। लेकिन वाइगोत्सकी का मानना था कि बालक के ज्ञान का विकास के लिए उसे किसी दूसरे का सहारा की जरुरत होती है।

2. जिन पियाजे का मानना था कि बालक जब समझदारी और बुद्धि से काम करने लगता है तो वह कुछ भी आसानी से सीख सकता है। लेकिन वाइगोत्सकी का मानना था कि बालक को सीखने के लिए समूह की जरुरत होती है।

3. जिन पियाजे का सिद्धांत संज्ञानात्मक विकास के आधार पर टिका हुआ है। लेकिन वाइगोत्सकी ने संज्ञानात्मक विकास में समाज के सोचने, विचारने और कार्य करने के रूप पर आधारित है।

4. जीन पियाजे का मानना था कि बालक को सबसे पहले विचार आते हैं उसके बाद भाषा आती है। लेकिन वाइगोत्सकी का मानना था कि बालक को सबसे पहले भाषा आती है उसके बाद विचार आते हैं।

 

पियाजे और वाइगोत्सकी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न :-

1. नीचे दिए गए विकल्पों में से पियाजे मुख्य रूप से किसके अध्ययन के लिए जाने जाते हैं ?
A. भाषा विकास
B. यौन विकास
C. संज्ञानात्मक विकास
D. सामाजिक विकास
Ans ➺ C

2. बच्चों के बौद्धिक विकास की चार विशिष्ट अवस्थाओं की पहचान निम्न में से किसके द्वारा की गई है ?
A. एरिकसन द्वारा
B. स्किनर द्वारा
C. पियाजे द्वारा
D. कोहलबर्ग द्वारा
Ans ➺ C

3. जीन पियाजे के अनुसार संज्ञानात्मक विकास को कितने अवस्थाओं को बाँटा गया है ?
A. चार भागों में
B. तीन भागों में
C. दो भागों में
D. पाँच भागों में
Ans ➺ A

4. पियाजे के संज्ञानात्मक विकास सिद्धांत के अनुसार संवेदी – क्रियात्मक कितना वर्ष तक की अवस्था होती है ?
A. जन्म से 2 वर्ष
B. 2 से 7
C. 7 से 11 वर्ष
D. 11 से 16
Ans ➺ A

5. बच्चों के बारे में किस कथन से वाइगोत्सकी सहमत होते हैं ?
A. बच्चे तब सीखते हैं जब उनके लिए आकर्षक पुरस्कार निर्धारित किए जाएं।
B. बच्चों के चिंतन को तब समझा जा सकता है जब प्रयोगशाला में पशुओं पर प्रयोग किए जाएं।
C. बच्चे जन्म से शैतान होते हैं और उन्हें दण्ड देकर नियन्त्रित किया जाना चाहिए।
D. बच्चे समवयस्कों और वयस्कों के साथ सामाजिक अन्त:क्रियाओं के माध्यम से सीखते हैं।
Ans ➺ D

 

6. वाइगोत्सकी बच्चों को सीखने में किस कारक की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देते हैं ?
A. सामाजिक
B. आनुवांशिक
C. नैतिक
D. शारीरिक
Ans ➺ A

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!