[Free] हिंदी व्याकरण Test | Hindi Multiple Choice Questions And Answers

तो क्या आप ready हैं Hindi Multiple Choice Questions And Answers के लिए ! Questions का level बहुत easy नहीं रखा गया है.  जिस टाइप के Exam में Questions पूछे जाते हैं same उसी level का MCQ practice करना चाहिए. 

 

Hindi Multiple Choice Questions And Answers में आप Hindi के किसी भी Topic का MCQ select करके अपनी तैयारी को एक नया आयाम दे सकते हैं. 

 

Hindi Multiple Choice Questions And Answers

 

1. ‘पीपर पात सरिस मनडोला’ पंक्ति में कौन-सा अलंकार है ?
A. अनुप्रास
B. उपमा
C. श्लेष
D. रूपक

Ans ➺ B

 

2. हिन्दी में ‘ कृत ‘ प्रत्ययों की कुल संख्या कितनी है ?
A. 28
B. 30
C. 42
D. 50

Ans ➺ C

 

3. तीर मारना का क्या अर्थ है ?
A. युद्ध – कला में निपुण होना
B. शिकार करना
C. बड़ा काम करना
D. धन कमाना

Ans ➺ C

 

4. अनुनासिक का संबंध किससे होता है ?
A. केवल नाक से
B. केवल मुँह से
C. नाक और मुँह दोनों से
D. इनमें से कोई नहीं

Ans ➺ C

 

5. निम्न में से ‘ योगरूढ़ ‘ शब्द कौन – सा है ?
A. पीला
B. घुड़सवार
C. लम्बोदर
D. नाक

Ans ➺C

 

6. महोष्ण का सही संधि – विच्छेद क्या होगा ?
A. महु + उष्ण
B. महा + ऊष्ण
C. महो + उष्ण
D. महा + उष्ण

Ans ➺ D

 

7. निम्नलिखित में से एक शब्द में द्विगु समास है, वह शब्द कौन सा है ?
A. आजीवन
B. भूदान
C. सप्ताह
D. पुरुषसिंह

Ans ➺ C

 

8. सम्मुख का विलोम शब्द क्या होगा ?
A. उन्मुख
B. विमुख
C. प्रमुख
D. अधिमुख

Ans ➺ B

 

9. रसास्वादन शब्द के लिए निम्नलिखित में से कौन – सा सही है ?
A किसी रास से भरा होना
B किसी विषय में मस्त रहना
C किसी रस का उपभोग करना
D किसी बात में रूचि लेना

Ans ➺ C

 

10. विभावरी का पर्यायवाची शब्द क्या है ?
A. चन्द्रिका
B. तपसा
C. क्षणदा
D. तरणि

Ans ➺ C

 

11. निम्नलिखित में से कौन – सा शब्दालंकार नहीं है ?
A. श्लेष
B. वीप्सा
C. उपमा
D. वक्रोक्ति

Ans ➺ C

 

12. ‘ सुत् ‘ शब्द को स्त्रीवाचक बनाने के लिए आप किस प्रत्यय का प्रयोग करेंगे ?
A. ई
B. आ
C. ईय
D. इक

Ans ➺ B

 

13. नाश कर देना मुहावरे का क्या अर्थ है ?
A. पानी में आग लगाना
B. पानी – पानी होना
C. पानी फेर देना
D. पानी भरना

Ans ➺ C

 

14. निम्नलिखित में से कौन अयोगवाह है ?
A. विसर्ग
B. महाप्राण
C. संयुक्त व्यंजन
D. अल्पप्राण

Ans ➺ A

 

15. ‘ विभावरी ‘ किस प्रकार का शब्द है ?
A. तत्सम
B. तद्भव
C. देशज
D. संकर

Ans ➺ A

 

16. निराशा का सही संधि – विच्छेद क्या होगा ?
A. निरा + आशा
B. निर् + आशा
C. निः + आशा
D. निरः + आशा

Ans ➺ C

 

17. ‘ सुपुरुष ‘ शब्द में कौन – सा समास होता है ?
A. तत्पुरुष
B. अव्ययीभाव
C. कर्मधारय
D. द्वंद्व

Ans ➺ C

 

18. भूषण का विलोम शब्द क्या होगा ?
A. विष्णु
B. भूशक
C. दूषण
D. भूषा

Ans ➺ C

 

19. वह स्त्री जिसकी कोई संतान न हो, उसे क्या कहते हैं ?
A कुलटा
B बाँझ
C अप्रसूता
D विधवा

Ans ➺ B

 

20. अमृत का पर्यायवाची शब्द क्या नहीं है ?
A. अमिय
B. सुधा
C. पीयूष
D. रसाल

Ans ➺ D

 

21. किस पंक्ति में अपहृतु अलंकार है ?
A. इसका मुख चंद्र के समान है
B. चंद्र इसके मुख के समान है
C. इसका मुख ही चंद्र है
D. यह चंद्र नहीं मुख है

Ans ➺ D

 

22. ‘ अनुज ‘ शब्द को स्त्रीवाचक बनाने के लिए आप किस प्रत्यय का प्रयोग करेंगे ?
A. इक
B. ईय
C. आ
D. ई

Ans ➺ C

 

23. बुरी तरह हारना से आप क्या समझते हैं ?
A. मुँह खून लगना
B. मुँह ताकना
C. मुँह की खाना
D. मुँह उतरना

Ans ➺ C

 

24. ‘ ए ‘ , ‘ ऐ ‘ वर्ण क्या कहलाते हैं ?
A. नासिक्य
B. मूर्धन्य
C. ओष्ठ्य
D. कंठ – तालव्य

Ans ➺ D

 

25. निम्न में से ‘ यौगिक ‘ शब्द कौन – सा है ?
A. पंकज
B. पाठशाला
C. दिन
D. जलज

Ans ➺ B

 

 

UP Quiz Start

MP Quiz Start

Bihar Quiz Start

Haryana Quiz Start

Rajasthan Quiz  Start

Jharkhand Quiz Start

 

26. धरेश का सही संधि – विच्छेद कौन – सा है ?
A. धराः + अश
B. धर + ईश
C. धरा + ईश
D. धरा + इश

Ans ➺ C

 

27. ‘ जितेन्द्रिय ‘ शब्द में कौन – सा समास होता है ?
A. द्वंद्व
B. बहुव्रीहि
C. तत्पुरुष
D. कर्मधारय

Ans ➺ B

 

28. अवनि का विलोम शब्द क्या होगा ?-
A. आसमान
B. आकाश
C. अम्बर
D. गगन

Ans ➺ C

 

29. जंगल में लगने वाली आग को क्या कहते हैं ?
A जठरानल
B दावानल
C बड़वानल
D कामानल

Ans ➺ B

 

30. प्रसून का पर्यायवाची शब्द क्या है ?
A. वृक्ष
B. पुष्प
C. चन्द्रमा
D. अग्नि

Ans ➺ B

 

31. जहाँ उपमेय का निषेध करके उपमान का आरोप किया जाता है , वहाँ कौन सा अलंकार होता है ?
A. रूपक अलंकार
B. उत्प्रेक्षा अलंकार
C. अपहृतु अलंकार
D. उपमा अलंकार

Ans ➺ C

 

32. निम्नांकित में कौन – सा शब्द कृदन्त प्रत्यय से बना है ?
A. रंगीला
B. बिकाऊ
C. दुधारू
D. कृपालु

Ans ➺ B

 

33. आसमान पर चढ़ाना मुहावरे का क्या अर्थ है ?
A. अत्यधिक अभिमान करना
B. कठिन काम के लिए प्रेरित करना
C. बहुत शोर करना
D. अत्यधिक प्रशंसा करना

Ans ➺ D

 

34. ‘ छ ‘ ध्वनि का उच्चारण स्थान क्या है ?
A. दन्त्य
B. ओष्ठ्य
C. तालव्य
D. वत्स्य

Ans ➺ C

 

35. प्रयोग कि दृष्टि से सूक्ष्म अंतर व्यक्त करने वाले शब्द क्या कहलाते हैं ?
A. प्रयोगात्मक
B. समानार्थक
C. अनेकार्थक
D. विपरीतार्थक

Ans ➺ B

 

36. सेना का पर्यायवाची शब्द क्या है ?
A. अनीक
B. सैनिक
C. अरि
D. अतनु

Ans ➺ A

 

37. जिसके देश के साथ विश्वासघात किया हो, उसे क्या कहते हैं ?
A बागी
B विश्वासघाती
C देशद्रोही
D विद्रोही

Ans ➺ C

 

38. उपेक्षा का विलोम शब्द क्या होगा ?
A. परीक्षा
B. अपेक्षा
C. उत्प्रेक्षा
D. लौकिक

Ans ➺ B

 

39. ‘ निशाचर ‘ शब्द में कौन – सा समास होता है ?
A. अव्ययीभाव
B. कर्मधारय
C. द्विगु
D. बहुव्रीहि

Ans ➺ D

 

40. निरर्थक का सही संधि – विच्छेद कौन – सा है ?
A. निर् + अर्थक
B. निरः + अर्थक
C. निः + अर्थक
D. निरा + अर्थक

Ans ➺ C

 

41. तरणि का पर्यायवाची शब्द क्या है ?
A. सूर्य
B. नाम
C. युवती
D. नदी

Ans ➺ A

 

42. वर्णनातीत शब्द के लिए निम्नलिखित में से कौन – सा सही है ?
A अतीत का वर्णन
B अच्छा वर्णन
C छिपा वर्णन
D वर्णन से परे

Ans ➺ D

 

43. अथ का विलोम शब्द क्या होगा ?
A. अन्त
B. इति
C. अर्थ
D. अध

Ans ➺ B

 

44. विशेषण और विशेष्य के योग से जो समास बनता है उसे क्या कहते हैं ?
A. द्विगु
B. द्वंद्व
C. कर्मधारय
D. तत्पुरुष

Ans ➺ C

 

45. आशीर्वाद का सही संधि – विच्छेद क्या होगा ?
A. आशीर + वाद
B. आशीः + वाद
C. आर्शी + वाद
D. इनमें से कोई नहीं

Ans ➺ B

 

46. नीचे दिए गए विकल्पों में से तत्सम शब्द कौन – सा है ?
A. पड़ोसी
B. गोधूम
C. बहू
D. शहीद

Ans ➺ B

 

47. तालव्य व्यंजन कौन सा है ?
A. च , छ , ज , झ
B. ट , ठ , ड , ढ
C. त, थ, द, ध
D. प, फ, ब, भ

Ans ➺ A

 

48. अंतर का पट खोलना का क्या अर्थ है ?
A. प्रशंसा करना
B. भेद खोलना
C. विवेक से काम लेना
D. अपमानित करना

Ans ➺ C

 

49. किस शब्द में ‘ आवा ‘ प्रत्यय नहीं है ?
A. दिखावा
B. चढ़ावा
C. लावा
D. भुलावा

Ans ➺ C

 

50. ‘तीन बेर खाती सो वे तीन बैर खाती हैं।’ इस पंक्ति में कौन – सा अलंकार है ?
A. अनुप्रास
B. श्लेष
C. अन्योक्ति
D. यमक

Ans ➺ D

 

Hindi Multiple Choice Questions And Answers ( वर्णमाला )

 

Hindi Multiple Choice Questions And Answers  ➺ Set 6

 

Hindi Multiple Choice Questions And Answers  ➺ Set 5

 

Hindi Multiple Choice Questions And Answers  ➺ Set 4

 

Hindi Multiple Choice Questions And Answers Set 3

 

Hindi Multiple Choice Questions And Answers  ➺ Set 2

 

Hindi Multiple Choice Questions And Answers  ➺ Set 1

 

 

Hindi Multiple Choice Questions And Answers ( संधि )

 

Hindi Multiple Choice Questions And Answers  ➺ Set 2

 

Hindi Multiple Choice Questions And Answers  ➺ Set 1

 

Hindi Multiple Choice Questions And Answers ( समास )

 

Hindi Multiple Choice Questions And Answers  ➺ Set 4

 

Hindi Multiple Choice Questions And Answers  ➺ Set 3

 

Hindi Multiple Choice Questions And Answers Set 2

 

Hindi Multiple Choice Questions And Answers  ➺ Set 1

 

Hindi Multiple Choice Questions And Answers ( उपसर्ग प्रत्यय  )

 

Hindi Multiple Choice Questions And Answers  ➺ Set 2

 

Hindi Multiple Choice Questions And Answers  ➺ Set 1

 

Hindi Multiple Choice Questions And Answers  ( अलंकार )

 

Hindi Multiple Choice Questions And Answers  ➺ Set 2

 

Hindi Multiple Choice Questions And Answers  ➺ Set 1

 

Hindi Multiple Choice Questions And Answers ( शब्द भेद )

 

Hindi Multiple Choice Questions And Answers Set 2

 

Hindi Multiple Choice Questions And Answers  ➺ Set 1

 

Hindi Multiple Choice Questions And Answers ( विलोम शब्द )

 

Hindi Multiple Choice Questions And Answers  ➺ Set 4

 

Hindi Multiple Choice Questions And Answers  ➺ Set 3

 

Hindi Multiple Choice Questions And Answers  ➺ Set 2

 

Hindi Multiple Choice Questions And Answers  ➺ Set 1

 

Hindi Multiple Choice Questions And Answers ( पर्यायवाची शब्द )

 

Hindi Multiple Choice Questions And Answers  ➺ Set 2

 

Hindi Multiple Choice Questions And Answers  ➺ Set 1

 

Hindi Multiple Choice Questions And Answers ( मुहावरा )

 

Hindi Multiple Choice Questions And Answers  ➺ Set 2

 

Hindi Multiple Choice Questions And Answers  ➺ Set 1

 

Hindi Multiple Choice Questions And Answers ( अनेक शब्दों के लिए एक शब्द )

 

Hindi Multiple Choice Questions And Answers  ➺ Set 4

 

Hindi Multiple Choice Questions And Answers  ➺ Set 3 

 

Hindi Multiple Choice Questions And Answers  ➺ Set 2 

 

Hindi Multiple Choice Questions And Answers  ➺ Set 1 

 

Conclusion ( सारांश ) :-  अगर आप Hindi Multiple Choice Questions And Answers को Solve कर लिए हैं तो ऊपर दिए गए Hindi का Topic Wise MCQ का Online Test दे सकते हैं जो बिलकुल फ्री हैं.

 

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!